पोस्ट ऑफिस की ये योजनाएं देती हैं बैंक एफडी से ज्यादा ब्याज, 7 फीसदी से भी ज्यादा है इंट्रेस्ट रेट

Post Office की स्मॉल सेविंग स्कीम में आप अपना पैसा जमा कर सकते हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत ये है कि इनमें आपको एफडी से ज्यादा ब्याज मिलता है। साथ ही आपके निवेश पर सरकारी सुरक्षा की गारंटी भी रहती है

अपडेटेड Jan 22, 2023 पर 3:43 PM
Post Office की स्मॉल सेविंग स्कीम में Bank FD से ज्यादा ब्याज मिलता है

हर किसी के लिए पैसों की बचत करना बहुत जरूरी होता है। हमारी सेविंग के पैसे ही इमरजेंसी के वक्त हमारे काम आते हैं। ज्यादातर लोग बचत के लिए बैंक की एफडी (Bank FD) योजनाओं पर भरोसा करते हैं क्योंकि उनमें जोखिम बहुत कम होता है लेकिन बैंक एफडी के अलावा पोस्ट ऑफिस (Post Office) की स्मॉल सेविंग स्कीम में भी अपना पैसा जमा कर सकते हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत ये है कि इनमें आपको एफडी से ज्यादा ब्याज मिलता है। साथ ही आपके निवेश पर सरकारी सुरक्षा की गारंटी भी रहती है।

छोटी बचत योजनाएं ऑफर करता है पोस्ट ऑफिस

पोस्ट ऑफिस अपने ग्राहकों के लिए 9 छोटी बचत योजनाओं की पेशकश करता है। आप बेहद ही कम रकम के साथ इन योजनाओं में निवेश कर सकते हैं। साथ ही इनमें से अधिकतर योजनाएं ऐसी हैं जिनमें आपको बैंक एफडी से ज्यादा ब्याज मिलता है। पोस्ट ऑफिस की इन योजनाओं में आप 500 रुपए जितनी छोटी रकम से भी अपना खाता खुलवा सकते हैं। आइए जानते हैं इन योजनाओं की पूरी डिटेल-


पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम

पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट स्कीम 5 साल के जमा पर 7 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर करती है। वहीं 1 साल के लिए जमा पर ब्याज दर 6.6 फीसदी, 2 साल के लिए 6.8 फीसदी और तीन साल के लिए 6.9 फीसदी का ब्याज मिलता है। पोस्ट ऑफिस की इस योजना में कोई भी व्यक्ति जिसकी उम्र 18 साल से ज्यादा है वह अपना खाता खुलवा सकता है। वहीं खाता खुलवाने के लिए कम से कम आपको 1000 रुपये जमा करने होंगे।

वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (SCSS)

पोस्ट ऑफिस की इस योजना में 8 फीसदी के हिसाब से ब्याज का लाभ मिलता है। इसमें आप 1000 रुपये से खाता खुलवाया जा सकता है। हालांकि इसमें 15 लाख रुपये से ज्यादा की रकम जमा नहीं की जा सकती है। हालांकि इस योजना में 60 साल से ज्यादा के आयु वाले व्यक्ति ही अपना खाता खुलवा सकते हैं।

मासिक आय योजना खाता

पोस्ट ऑफिस की इस योजना में 7.1 फीसदी के हिसाब से सालाना रिटर्न मिलता है। आप इस योोजना में 1000 रुपये की रकम से अपना खाता खुलवा सकते हैं। योजना में कोई भी वयस्क व्यक्ति अपना खाता खुलवा सकता है। वहीं 10 से ऊपर के नाबालिग का भी इसमें खाता खोला जा सकता है।

सुकन्या समृद्धि योजना

पोस्ट ऑफिस की यह स्कीम खास तौर पर बेटियों के लिए शुरू की गई है। सुकन्या समृद्धि योजना सालाना 7.6 फीसदी के हिसाब से ब्याज ऑफर करती है। योजना में कम से कम 250 रुपये और अधिकतम 1,50,000 रुपये तक निवेश किया जा सकता है। योजना में 10 वर्ष से कम आयु वर्ग वाली लड़कियों का खाता अभिभावक द्वारा खोला जा सकता है।

किसान विकास पत्र

किसान विकास पत्र योजना को खास किसानों के लिए शुरू किया गया है। हालांकि इसमें कोई भी अपना खाता खुलवा सकता है। योजना में ब्याज की दर 7.2 फीसदी चक्रवृद्धि के हिसाब से है। योजना की सबसे खास बात ये है कि इसमें 10 सालों के बाद आपके जमा की राशि दोगुनी हो जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।