मई का महीना खत्म होने में अब बस दो दिन का ही वक्त बाकी रह गया है। ऐसे में जून के महीने की शुरुआत से ही कुछ ऐसे बदलाव होंगे जिनका सीधा असर आपके मंथली बजट और जेब पर देखने को मिलेगा। हर महीने की 1 तारीख को कुछ ऐसे बदलाव देखने को मिलते ही हैं जिनका सीधा जुड़ाव हमारे मंथली बजट और रुपयों पैसों से होता है। जिस वजह से हम सभी के लिए हर महीने की पहली तारीख को होने वाले बदलावों से वाकिफ होना बेहद ही ज्यादा जरूरी हो जाता है। ऐसे में आइये जानते हैं कि जून की पहली ही तारीख को ऐसे कौन से बदलाव हैं जो होने जा रहे हैं और जिनका सीधा असर हमारे बजट पर दिखाई देगा।
क्या बदल जाएंगी CNG-PNG की कीमतें?
हर महीने की पहली ही तारीख को CNG-PNG की कीमतों में बदलाव किया जाता है। पेट्रोलियम कंपनियों की तरफ से हर महीने की पहली ही तारीख को दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में इनकी कीमतों में बदलाव किया जाता है। जिस वजह से इनकी कीमतें घट भी सकती हैं और इनमें इजाफा भी हो सकता है। अप्रैल के महीने में देश की राजधानी नई दिल्ली और मुंबई दोनों ही महानगरों में सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में कटौती देखने को मिली थी। हालांकि मई के महीने में इन दोनों की ही कीमतों में कोई भी बदलाव नहीं हुआ था। ऐसे में यह देखना होगा कि क्या जून के महीने में इन दोनों की कीमतों में कोई बदलाव होता है या नहीं।
LPG गैस सिलेंडर के दामों में बदलाव
हर महीने की पहली तारीख को होने वाला सबसे बड़ा बदलाव है, गैस सिलेंडर की कीमतों में होने वाला बदलाव। सरकारी तेल और गैस कंपनियों की तरफ से हर महीने की पहली ही तारीख को LPG गैस सिलेंडर के दाम तय किये जाते हैं। ऐसे में महीने की पहली ही तारीख को इनकी कीमतें घर और बढ़ दोनों सकती हैं। सरकारी गैस कंपनियों की तरफ से अप्रैल और मई के महीने में 19 किलो वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती कर दी गई थी। हालांकि फिलहाल 14 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में किसी भी तरह का कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। आखिरी बार मार्च 2023 में सरकार की तरफ से घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 50 रुपये तक घटा दिए गए थे।
बढ़ जाएंगी इलेक्ट्रिक टू व्हीलर की कीमतें
जून के महीने में इलेक्ट्रिक टू व्हीलर की कीमतों में भी बड़ा बदलाव होने जा रहा है। अगर आप जून के महीने में इलेक्ट्रिक टू व्हीलर खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको अब पहले के मुकाबले ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे। दरअसल सरकार की तरफ से इलेक्ट्रिक टू व्हीलर पर दी जाने वाली सब्सिडी को घटा दिया गया है। पहले यह सब्सिडी 15 हजार प्रति kWh थी। सरकार ने अब इसे घटा कर 10 हजार रुपये प्रति kWh कर दिया है। ऐसी उम्मीद है कि सरकार के इस फैसले के बाद इलेक्ट्रिक टू व्हीलर्स की कीमत 25-30 हजार रुपये तक बढ़ जाएगी।