Tomatoes Price Today: टमाटर की कीमत ने बनाया नया र‍िकॉर्ड, इस राज्य में 250 रुपये क‍िलो हुआ रेट

Tomatoes Price Today: एक सब्जी विक्रेता राकेश ने बताया, "उत्तरकाशी में टमाटर की बढ़ती कीमतों का खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। लोग इन्हें खरीदने को भी तैयार नहीं हैं। गंगोत्री और यमुनोत्री में टमाटर 200 रुपये से 250 रुपये प्रति किलोग्राम मिल रहा हैं।" कई लोगों ने सब्जियों की कीमतों में तेज वृद्धि के लिए प्रमुख टमाटर उत्पादक क्षेत्रों में भारी बारिश को जिम्मेदार ठहराया, जिससे आपूर्ति में व्यवधान उत्पन्न हुआ

अपडेटेड Jul 07, 2023 पर 2:19 PM
Tomatoes Price Today: उपभोक्ताओं को महंगे टमाटरों से फिलहाल राहत मिलती नहीं दिख रही

देश के प्रमुख शहरों में टमाटर (Tomatoes Price) की खुदरा कीमतें 155 से 160 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई हैं। उत्पादक राज्यों में बारिश के कारण आपूर्ति बाधित होने टमाटर की कीमतों में वृद्धि हुई हैं। कुछ दिनों से प्रमुख मंडियों में टमाटर का भाव 120 से 130 रुपए किलो बना हुआ है। जबकि कुछ खुदरा बाजार में 160 से 180 के किलो के भाव से बिक रहे है, जिससे आम आदमी केवल भाव पूछ कर आगे बढ़ जाता है। सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि बारिश के कारण सब्जी के दामों में उछाल आया है।

इस समय उत्तराखंड में टमाटर के भाव रिकार्ड तोड़ रहे है। गंगोत्री धाम (Tomatoes Price in Gangotri Dham) में 250 रुपये प्रति किलोग्राम और उत्तरकाशी (Tomatoes Price in Uttarkashi) जिले में 180 से 200 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से टमाटर मिल रहा है। एक सब्जी विक्रेता ने कहा कि क्षेत्र में टमाटर अचानक महंगा हो गया है।

एक सब्जी विक्रेता राकेश ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया, "उत्तरकाशी में टमाटर की बढ़ती कीमतों का खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। लोग इन्हें खरीदने को भी तैयार नहीं हैं। गंगोत्री और यमुनोत्री में टमाटर 200 रुपये से 250 रुपये प्रति किलोग्राम मिल रहा हैं।" कई लोगों ने सब्जियों की कीमतों में तेज वृद्धि के लिए प्रमुख टमाटर उत्पादक क्षेत्रों में भारी बारिश को जिम्मेदार ठहराया, जिससे आपूर्ति में व्यवधान उत्पन्न हुआ।


अन्य राज्यों में टमाटर की कीमतें

जानकारों का कहना है कि टमाटर की शेल्फ लाइफ भी अपेक्षाकृत कम होती है, जिससे माना जा रहा है कि इसका असर उनकी कीमतों पर पड़ रहा है। चेन्नई में टमाटर फिलहाल 100-130 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। वहीं, तमिलनाडु सरकार ने बढ़ती कीमतों के बीच उपभोक्ताओं को कुछ राहत देने के लिए राज्य की राजधानी चेन्नई में राशन की दुकानों पर 60 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर टमाटर बेचना शुरू कर दिया है।

ये भी पढ़ें- टमाटर 140, अदरक 320 और अब हरी मिर्च भी 400 के पार...हरी सब्जियों के दाम ने बिगाड़ा लोगों का बजट

कई राज्यों की तरह कर्नाटक में भी हाल के दिनों में टमाटर की कीमतें आसमान छू रही हैं। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में टमाटर की कीमतें 101 से 121 रुपये प्रति किलोग्राम तक हैं। ऊंची कीमतों को मार्च और अप्रैल में अचानक तापमान में वृद्धि के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है, जिसके परिणामस्वरूप टमाटर की उपज पर कीटों के हमले के कारण कीमतें अधिक हो गई है। राजधानी दिल्ली में टमाटर की कीमतें 160 रुपये तक पहुंच गई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।