How to buy Ceiling Fans: सीलिंग फैन यानी छत से लगे पंखे लगभग हर घर में होते हैं। इस समय सर्दियों के चलते इसकी बिक्री थोड़ी सुस्त हुई है लेकिन सर्दियों के उतार के साथ इसकी बिक्री में तेज चढ़ान दिखेगा। इसकी खरीदारी करते समय बस मार्केट में गए और एक सीलिंग फैन खरीद लिए, ऐसा नहीं करना चाहिए। इसकी खरीदारी को लेकर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कुछ पैरामीटर बताए हैं कि कैसे सही सीलिंग फैन चुनें। उन्होंने इसे लेकर शुक्रवार 24 नवंबर 2023 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें अगली बारी सीलिंग फैन खरीदते समय कुछ बातों पर ध्यान देने का आग्रह किया गया है।
