क्या है ATM card स्किमिंग? जिसके जरिए जालसाज उड़ा सकते हैं आपकी मेहनत की कमाई, जानिए बचने का तरीका

हमें अपने एटीएम की सेफ्टी को भी ध्यान में रखना बेहद ही जरूरी हो जाता है। अगर आप अपने एटीएम की सेफ्टी को लेकर लापरवाही बरतते हैं तो आपको वित्तीय धोखाधड़ी का शिकार भी होना पड़ सकता है और आपको पैसों का नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। ATM कार्ड के जरिए पैसों की चोरी का एक नया तरीका सामने आया है। इस नए तरीके का नाम एटीएम कार्ड स्किमिंग (ATM card skimming) है

अपडेटेड Mar 21, 2023 पर 5:35 PM
क्या है ATM card स्कीमिंग? जिसके जरिए जालसाल उड़ा सकते हैं आपकी मेहनत की कमाई, जानिए बचने का तरीका

ATM कार्ड हम से कई सारे लोगों के पास होता है। अक्सर हम ATM मशीन से पैसा निकालने, शॉपिंग करने, बिल जमा करने का फिर इस तरह के बाकी कामों में एटीएम कार्ड को इस्तेमाल में लाते हैं। कई बार हम बिल पेमेंट करने के लिए या फिर ट्रांजैक्शन करने के लिए भी ATM कार्ड का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में हमें अपने एटीएम की सेफ्टी को भी ध्यान में रखना बेहद ही जरूरी हो जाता है। अगर आप अपने एटीएम की सेफ्टी को लेकर लापरवाही बरतते हैं तो आपको वित्तीय धोखाधड़ी का शिकार भी होना पड़ सकता है और आपको पैसों का नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।

नए तरीके से हो रहा ATM कार्ड से स्कैम

ATM कार्ड के जरिए पैसों की चोरी का एक नया तरीका सामने आया है। इस नए तरीके का नाम एटीएम कार्ड स्किमिंग (ATM card skimming) है। यह एक ऐसा तरीका है जिसमें स्कैमर्स आपके एटीएम कार्ड, डेबिट कार्ड या फिर क्रेडिट कार्ड से जानकारी को चुराने के लिए एक तरह की डिवाइस का इस्तेमाल करते हैं। स्किमिंग डिवाइस अक्सर पब्लिक प्लेस जैसे कि एटीएम, गैस पंप, या दूसरी कार्ड रीडिंग मशीनों में फिट कर दी जाती है और जब आप अपना कार्ड स्वाइप करते हैं तो उनको आपके कार्ड की सारी डिटेल को कैप्चर करने के लिए डिजाइन किया जाता है।


काफी मुश्किल है डिवाइस को स्पॉट करना

बता दें कि स्किमिंग डिवाइस को स्पॉट करना काफी मुश्किल भी हो सकता है क्योंकि अक्सर इनको वैध कार्ड रीडर में फिट किया जाता है। स्किमिंग डिवाइस का डिजाइन कार्ड रीडर मशीन के ऊपरी हिस्से की तरह से ही होता है। अगर एक बार स्किमिंग डिवाइस ने आपके ATM कार्ड की जानकारी हासिल कर ली तो उसकी नकल करके नकली कार्ड भी बनाया जा सकता है और आपके खाते से पैसे भी निकाले जा सकते हैं।

ऐसे की जाती है स्किमिंग डिवाइस के जरिए ठगी

फ्रॉडिये ATM मशीनों में इसे फिट करके आपके कार्ड की जानकारी चुरा सकते हैं। इसके अलावा डमी कीपैड, पिनहोल कैमरा को भी इसके साथ फिट किया जा सकता है। कभी कभी जालसाज एटीएम ट्रांजैक्शन करते वक्त आपके बगल में खड़े होकर आपके पिन को देख भी सकते हैं। इन सभी जानकारियों के जरिए डुप्लीकेट कार्ड बना कर आपके खाते से पैसे उड़ाए जा सकते हैं।

क्या है बचने का तरीका

इससे बचने के लिए सबसे पहले आपको इस तरह के फ्रॉड के बारे में जागरूक होना अनिवार्य है। साथ ही समय समय पर आपको अपने अकाउंट की डिटेल को भी चेक करते रहना चाहिए। इसके अलावा जब भी आप अपने एटीएम को यूज कर रहे हैं तो ध्यान रखें कि आपका पिन आपके अलावा और कोई भी न देख सके। ट्रांजैक्शन करने से पहले हमेशा इसकी जांच करें कि कार्ड डालने के स्लॉट या एटीएम मशीन के कीपैड के पास कोई अनजान डिवाइस न लगी हो। पिन इंटर करते वक्त कीपैड को छुपा कर रखें। कभी भी अपने पिन को किसी और के साथ साझा न करें। पैसा निकालने के लिए अपना कार्ड किसी और को न दें और ध्यान रखें कि ATM रूम में आपके अलावा और कोई मौजूद न हो। पैसा निकालने के लिए किसी अजनबी की हेल्प बिलकुल भी न लें। स्वाइप करते वक्त स्वाइपिंग मशीन को हमेशा अपनी नजरों के सामने रखें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।