WhatsApp पर जल्द मिलेगा cashback, जानिए पेमेंट सर्विस से पैसा ट्रांसफर करने पर क्या ऑफर देगी कंपनी

वाट्सऐप (WhatsApp) ने कुछ दिन पहले ही भारत में अपने 10 करोड़ यूजर्स को भुगतान की पेशकश दोगुनी करने के लिए नियामकीय मंजूरी हासिल की है

अपडेटेड Apr 27, 2022 पर 4:26 PM
Story continues below Advertisement
वाट्सऐप ने कहा, WhatsApp पर पेमेंट्स की संभावनाओं को भुनाने के लिए कंपनी अपने यूजर्स को चरणबद्ध तरीके से कैशबैक इंसेंटिव की पेशकश का अभियान चला रही है

WhatsApp cashback rewards : वाट्सऐप अपनी पीयर टू पीयर पेमेंट सर्विस (payments service) की ओर ज्यादा से ज्यादा भारतीयों को लुभाने के लिए कुछ हफ्तों के भीतर कैशबैक रिवार्ड्स की शुरुआत करेगी। कंपनी मर्चेंट पेमेंट्स के लिए इसी तरह के इंसेंटिव्स का परीक्षण भी कर रही है। लाइवमिंट ने अपनी एक रिपोर्ट में दो सूत्रों के हवाले से यह जानकारी देते हुए कहा कि कंपनी गूगल (Google) सहित अपनी प्रतिस्पर्धी कंपनियों को प्रतिस्पर्धा देने के लिए ये पहल करने जा रही है।

वाट्सऐप के लिए भारत है सबसे बड़ा बाजार

वाट्सऐप (WhatsApp) ने कुछ दिन पहले ही भारत में अपने 10 करोड़ यूजर्स को भुगतान की पेशकश दोगुनी करने के लिए नियामकीय मंजूरी हासिल की है। WhatsApp के लिए 50 करोड़ यूजर्स के साथ भारत उसका सबसे बड़ा बाजार है।


कंपनी की योजना की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने कहा, WhatsApp मई के अंत तक अपनी पेमेंट सर्विस पर यूजर्स को ट्रांसफर करने के लिए 33 भारतीय रुपये (0.40 डॉलर) तक का कैशबैक ऑफर (cashback offer) लॉन्च करेगी। इससे यूजर्स को मेसेंजर ऐप (messenger app) के भीतर अपने संपर्कों को फंड भेजने की अनुमति मिलती है।

LIC की इस पॉलिसी में रोजाना 47 रुपये बचाकर करें जमा, इतने सालों में मिल जाएंगे 25 लाख- जानें डिटेल्स

तीन ट्रांजेक्शन पर मिल सकता है इंसेंटिव

तीन ट्रांजेक्शन तक मिलने वाला यह इंसेंटिव ट्रांसफर की गई धनराशि के आधार पर दिया जाएगा, भले ही सिर्फ एक रुपया ही ट्रांसफर किया गया हो। काउंटरप्वाइंट रिसर्च के वाइस प्रेसिडेंट (रिसर्च) नील शाह ने कहा कि भले ही वाट्सऐप कैशबैक (WhatsApp cashback) धनराशि कम लग रही हो, लेकिन यूजर्स को आकर्षित करने के लिए यह पर्याप्त है। शाह ने कहा, एक भारतीय के रूप में आप सामने रखा पैसा छोड़ना नहीं चाहेंगे।

Ruchi Soya के शेयरों में लगे पंख, FPO प्राइस से अब तक 72% बढ़ चुकी है कीमत, बाजार में गिरावट का नहीं कोई असर

हाईवे टोल और यूटिलिटी के भुगतान पर कैशबैक

रॉयटर्स की एक रिपोर्ट में, वाट्सऐप ने कहा, “WhatsApp पर पेमेंट्स की संभावनाओं को भुनाने के लिए कंपनी अपने यूजर्स को चरणबद्ध तरीके से कैशबैक इंसेंटिव की पेशकश का अभियान चला रही है।”

उधर, WhatsApp एक प्रोग्राम की टेस्टिंग कर रही है, जहां वह ऐप से हाईवे टोल्स और यूटिलिटी, अन्य बिलों का भुगतान करने वाले यूजर्स को कैशबैक इंसेंटिव्स का भुगतान करेगी। सूत्रों ने कहा, WhatsApp भारत की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो के लिए मोबाइल पेमेंट्स करने वालों को ऐसे इंसेंटिव देने का परीक्षण करेगी। रिलायंस, WhatsApp की एक पार्टनर है। वाट्सऐप की पैरेंट कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म्स ने 2020 में रिलायंस की डिजिटल आर्म में 5.7 अरब डॉलर का निवेश किया था। इन योजनाओं पर वाट्सऐप ने कोई टिप्पणी नहीं की, वहीं रिलायंस ने भी अनुरोध पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।