LIC की इस पॉलिसी में रोजाना 47 रुपये बचाकर करें जमा, इतने सालों में मिल जाएंगे 25 लाख- जानें डिटेल्स

अगर आप रोजाना 47 रुपये बचाकर इस पॉलिसी में निवेश करते हैं, तो आपको मैच्योरिटी पर 25 लाख रुपये मिल जाएंगे

अपडेटेड Apr 26, 2022 पर 6:53 PM
आप भी कम निवेश में ज्यादा रिटर्न वाले इन्वेस्टमेंट विकल्प को तलाश रहे हैं।

LIC Jeevan Anand Policy: आप भी कम निवेश में ज्यादा रिटर्न वाले इनवेस्टमेंट विकल्प को तलाश रहे हैं। यहां आपको एलआईसी की जीवन आनंद पॉलिसी (LIC Jeevan Anand Policy) के बारे में बता रहे हैं, जिसमें आपको कई मैच्योरिटी बेनेफिट मिलते हैं। इस पॉलिसी में प्रीमियम टर्म और पॉलिसी टर्म एक जैसा होता है। यानी, जितने समय की आपकी पॉलिसी है उतने समय तक प्रीमियम का पेमेंट कर सकते हैं। पॉलिसी में महीने में करीब 1400 रुपये जमा करने पर आपको 25 लाख रुपये मिलेंगे। यानी, अगर आप रोजाना 47 रुपये बचाकर इस पॉलिसी में निवेश करते हैं, तो आपको मैच्योरिटी पर 25 लाख रुपये मिल जाएंगे।

ये है पूरा कैलकुलेशन

अगर आपने 35 साल की उम्र में 5 लाख रुपये का सम एश्योर्ड लिया है। आपकी पॉलिसी का समय 35 साल रखते हैं, तो आपका सालाना प्रीमियम 16,300 रुपये देना होगा। यही प्रीमियम आप छमाही, तिमाही और हर महीने दे सकते हैं। 35 सालों में कुल 5.70 लाख रुपये जमा होंगे। यानी महीने में करीब 1400 रुपये और रोजाना 47 रुपये बचाकर जमा करने पर आपको मैच्योरिटी पर कुल 25 लाख रुपये मिलेंगे। इसमें बेसिक सम एश्योर्ड 5 लाख रुपये होंगे। रिविजनरी बोनस 8.60 लाख रुपये और फाइनल एडिशनल बोनस 11.50 रुपये दिया जाएगा।


2 बार मिलता है बोनस

इस पॉलिसी में 2 बार बोनस मिलता है लेकिन 2 बार बोनस के लिए पॉलिसी को 15 साल का होना जरूरी है। वहीं अगर पॉलिसी के दौरान व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तो नॉमिनी को पॉलिसी का 125 फीसदी डेथ बेनेफिट मिलेगा। यदि पॉलिसी धारक की मृत्यु पॉलिसी की समय खत्म होने के बाद होती है तो उसे सम एश्योर्ड के बराबर पैसा मिलेगा।

मिलती है टैक्स छूट

इस पॉलिसी में 1 एक लाख रुपये न्यूनतम सम एश्योर्ड होता है और अधिकतम सम एश्योर्ड की कोई लिमिट नहीं है। इस पॉलिसी में 4 राइडर्स होते हैं। एक्सीडेंटल डेथ एंड डिसेबिलिटी राइडर, एक्सीडेंट बेनेफिट राइडर, न्यू टर्म एश्योरेंस राइडर और न्यू क्रिटिकल इलनेस बेनेफिट राइडर आदि। इसमें टैक्स छूट का लाभ उठा सकते हैं।

LIC IPO: इश्यू सब्सक्राइब करने से पहले जान लीजिए 9 जरूरी बातें, फायदे में रहेंगे

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।