Get App

WhatsApp पर जल्द मिलेगा cashback, जानिए पेमेंट सर्विस से पैसा ट्रांसफर करने पर क्या ऑफर देगी कंपनी

वाट्सऐप (WhatsApp) ने कुछ दिन पहले ही भारत में अपने 10 करोड़ यूजर्स को भुगतान की पेशकश दोगुनी करने के लिए नियामकीय मंजूरी हासिल की है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 27, 2022 पर 4:26 PM
WhatsApp पर जल्द मिलेगा cashback, जानिए पेमेंट सर्विस से पैसा ट्रांसफर करने पर क्या ऑफर देगी कंपनी
वाट्सऐप ने कहा, WhatsApp पर पेमेंट्स की संभावनाओं को भुनाने के लिए कंपनी अपने यूजर्स को चरणबद्ध तरीके से कैशबैक इंसेंटिव की पेशकश का अभियान चला रही है

WhatsApp cashback rewards : वाट्सऐप अपनी पीयर टू पीयर पेमेंट सर्विस (payments service) की ओर ज्यादा से ज्यादा भारतीयों को लुभाने के लिए कुछ हफ्तों के भीतर कैशबैक रिवार्ड्स की शुरुआत करेगी। कंपनी मर्चेंट पेमेंट्स के लिए इसी तरह के इंसेंटिव्स का परीक्षण भी कर रही है। लाइवमिंट ने अपनी एक रिपोर्ट में दो सूत्रों के हवाले से यह जानकारी देते हुए कहा कि कंपनी गूगल (Google) सहित अपनी प्रतिस्पर्धी कंपनियों को प्रतिस्पर्धा देने के लिए ये पहल करने जा रही है।

वाट्सऐप के लिए भारत है सबसे बड़ा बाजार

वाट्सऐप (WhatsApp) ने कुछ दिन पहले ही भारत में अपने 10 करोड़ यूजर्स को भुगतान की पेशकश दोगुनी करने के लिए नियामकीय मंजूरी हासिल की है। WhatsApp के लिए 50 करोड़ यूजर्स के साथ भारत उसका सबसे बड़ा बाजार है।

कंपनी की योजना की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने कहा, WhatsApp मई के अंत तक अपनी पेमेंट सर्विस पर यूजर्स को ट्रांसफर करने के लिए 33 भारतीय रुपये (0.40 डॉलर) तक का कैशबैक ऑफर (cashback offer) लॉन्च करेगी। इससे यूजर्स को मेसेंजर ऐप (messenger app) के भीतर अपने संपर्कों को फंड भेजने की अनुमति मिलती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें