Free Silai Machine Scheme: देश की महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र की मोदी सरकार मुफ्त सिलाई मशीन बांटने की योजना चल रही है। योजना के तहत महिलाओं को मुफ्त सिलाई मशीन दी जा रही है। देश की महिलाएं प्रधानमंत्री की मुफ्त सिलाई मशीन योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन कर सकती है। आइए जानतें हैं तरीका..
यह योजना केंद्र सरकार ने देश के हर राज्य में 50 हजार महिलाओं के लिए बनाई है। इस योजना के लिए आवेदन करने वाली महिलाओं की उम्र 20 से 40 साल होनी चाहिए। महिलाओं को आवेदन करने पर फ्री में सिलाई मशीन मिलती है। आवेदने के लिए भारत का नागरिक होना अनिवार्य है। देश में आर्थिक रूप से कमजोर महिलाएं ही इस योजना का फायदा उठा सकती है।
इन राज्यों में चल रही है योजना
पीएम फ्री सिलाई मशीन योजना कर्नाटक, हरियाणा, गुजरात, महाराष्ट्र, बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में चलाई जा रही है। इन राज्यों की महिलाएं योजना का लाभ उठा सकती हैं।
इस परियोजना सिर्फ ये कर सकते हैं आवेदन
महिला के पति की सालाना आय 12 हजार से अधिक ना हो। साथ ही इस योजना के लिए विधवा और दिव्यांग महिलाएं भी आवेदन कर सकती हैं।
इस परियोजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए इच्छुक महिला को आधिकारिक वेबसाइट www.india.gov.in पर जाना होगा। होम पेज पर आप सिलाई मशीन की मुफ्त सप्लाई के लिए आवदेन लिंक पर क्लिक करना होगा। सभी डॉक्यूमेंट लगाएं और फॉर्म को संबंधित ऑफिस में जमा कर दें। आपके आवेदन की समीक्षा की जाएगी और जानकारी सही पाए जाने के बाद मुफ्त सिलाई मशीन मिलेगी।
ये चाहिए होंगे डॉक्यूमेंट्स