Get App

इन चार तरीकों से चेक कर सकते हैं अपना पीएफ बैलेंस, मोबाइल पर ही मिल जाएगी सारी जानकारी

EPFO अपने हर एक सदस्य को मोबाइल के जरिए से ही अपने पीएफ अकाउंट का बैलेंस चेक करने की सुविधा देता है। नौकरीपेशा लोगों की सैलरी से हर महीने पीएफ के रूप में एक निश्चित रकम काटी जाती है। काटी गई इस रकम पर हर महीने ब्याज का फायदा दिया जाता है। हालांकि कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि नौकरीपेशा लोग अपने पीएफ अकाउंट का बैलैंस कैसे चेक करें यह नहीं जानते हैं

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Feb 06, 2023 पर 5:10 PM
इन चार तरीकों से चेक कर सकते हैं अपना पीएफ बैलेंस, मोबाइल पर ही मिल जाएगी सारी जानकारी
EPFO अपने हर एक सदस्य को मोबाइल के जरिए से ही अपने पीएफ अकाउंट का बैलेंस चेक करने की सुविधा देता है

 

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी कि EPFO नौकरीपेशा लोगों के पीएफ अकाउंट को मैनेज करने वाली संस्था है। नौकरीपेशा लोगों की सैलरी से हर महीने पीएफ के रूप में एक निश्चित रकम काटी जाती है। काटी गई इस रकम पर हर महीने ब्याज का फायदा दिया जाता है। हालांकि कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि नौकरीपेशा लोग अपने पीएफ अकाउंट का बैलैंस कैसे चेक करें यह नहीं जानते हैं। बता दें कि आप चार बेहद ही आसान तरीकों से अपने मोबाइल पर पीएफ अकाउंट का बैलेंस चेक कर सकते हैं।

मिस्डकॉल के जरिए चेक कर सकते हैं बैलेंस

आप अपने पीएम अकाउंट का बैलैंस केवल एक मिस्डकॉल के जरिए भी चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 011-229014016 नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा। जिसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर आपके पीएफ खाते का बैलैंस भेज दिया जाएगा। दो रिंग के बाद कॉल अपने आप कट जाती है और सदस्य को इस सेवा का लाभ उठाने के लिए कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें