नौकरीपेशा लोगों की सैलरी का एक हिस्सा उनके पीएफ (PF) के तौर पर कटता है। इस काटी गई रकम पर कर्मचारियों को ब्याज का फायदा भी दिया जाता है। हालांकि कई बार ऐसा भी देखने को मिलता है कि नौकरीपेशा लोगों को अपने पीएफ अकाउंट का बैलेंस चेक करने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लेकिन आप चार बेहद ही आसान तरीकों को फॉलो करके अपने पीएफ अकाउंट का बैलेंस चेक कर सकते हैं। पीएफ अकाउंट को मैनेज करने वाली संस्था कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरीकों से पीएफ बैलेंस को चेक करने की सुविधा देती है।
