ऑनलाइन घर बैठे कुछ मिनटों में बन जाएगा Driving License, नहीं जाना पड़ेगा RTO ऑफिस

भारत सरकार के तहत आने वाला सड़क परिवहन मंत्रालय ऑनलाइन तरीके से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की सर्विस देता है। आप इस सुविधा का इस्तेमाल करके घर बैठे ऑनलाइन तरीके से अपना ड्राइविंग लाइसेंस बनवा सकते हैं। हालांकि ऑनलाइन तरीके से आपका केवल लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस ही बनेगा। परमानेंट लाइसेंस बनवाने के लिए आपको RTO ऑफिस जाना ही होगा। Driving License रोड पर गाड़ी चलाने के लिए अनिवार्य डाक्युमेंट है

अपडेटेड Mar 29, 2023 पर 3:13 PM
Story continues below Advertisement
ऑनलाइन घर बैठे बनवा सकते हैं अपना Driving License

Driving License: गाड़ी चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस एक जरूरी डाक्युमेंट है, बिना इसके आप देश की सड़कों पर व्हीकल नहीं चला सकते। अगर आप बिना ड्राइविंग लाइसेंस के रोड पर गाड़ी लेकर जाते हैं तो ये कानूनी अपराध माना जाता है। 18 साल या उससे अधिक का व्यक्ति ड्राइविंग लाइसेंस बना सकता है। इसके लिए भारतीय नागरिक को RTOs  ऑफिस जाकर अपना ड्राइविंग लाइसेंस बनाना होता है। हालांकि, DL आरटीओ ऑफिस जाकर बनवाना एक झंझट वाला काम है। आप बिना आरटीओ ऑफिस जाकर घर बैठे कुछ मिनटों में लाइसेंस बनवा सकते हैं।

सड़क परिवाहन मंत्रालय देता है ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस बनावाने की सुविधा

भारत सरकार के तहत आने वाला सड़क परिवहन मंत्रालय ऑनलाइन तरीके से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की सर्विस देता है। आप इस सुविधा का इस्तेमाल करके घर बैठे ऑनलाइन तरीके से अपना ड्राइविंग लाइसेंस बनवा सकते हैं। हालांकि ऑनलाइन तरीके से आपका केवल लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस ही बनेगा। परमानेंट लाइसेंस बनवाने के लिए आपको RTO ऑफिस जाना ही होगा।

Pan-Aadhaar Link: क्या आपका PAN आधार से लिंक है, बस इस नंबर पर भेजकर कीजिए पता


क्या है ऑनलाइन लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का पूरा प्रॉसेस

स्टेप 1- ऑनलाइन लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अप्लाई करने के लिए आपको सबसे पहले इसकी ऑफीशियल वेबसाइट sarathi.parivahan.gov.in/sarathiservice/stateSelection.do पर जाना होगा। वेबसाइट पर आपको ड्रॉप डाउन लिस्ट से अपने स्टेट को चुनना होगा। इसका बाद लिस्ट से आपको लर्नर्स लाइसेंस अप्लाई के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 2- इस स्टेप के बाद आपको घर से ही टेस्ट देने का ऑप्शन चुनना होगा। इतना करने के बाद आपको देश में जारी किए गए बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाले आवेदन के बॉक्स पर चेक करके और फिर सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 3- तीसरे स्टेप आपको आधार कार्ड की जानकारी मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद जनरेट ओटीपी के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। ओटीपी दर्ज करने के बाद आपको सभी डिटेल्स को वेरिफाई भी करना होगा।

स्टेप 4- सभी डिटेल्स वेरिफाई करने के बाद नियम और शर्तों को स्वीकार करने के लिए बॉक्स चेक करना होगा। इसके बाद आपको वेरिफाई के बटन पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 5- पांचवे स्टेप में आपको लाइसेंस फीस की पेमेंट के ऑप्शन को चुनना होगा। जिसके बाद आप टेस्ट दे सकते हैं। टेस्ट देने के लिए आपको 10 मिनट का ड्राइविंग गाइडलाइन वीडियो भी देखना जरूरी है। वीडियो के खत्म होने के बाद टेस्ट के लिए एक OTP और पासवर्ड आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा।

स्टेप 6- टेस्ट को शुरू करने से पहले आपको एक फॉर्म भी भरना होगा। इसके बाद आपको अपने डिवाइस पर फ्रंट कैमरा को ठीक करके टेस्ट को शुरू करना होगा।

स्टेप 7 - टेस्ट में आपसे 10 सवाल पूछे जाएंगे जिनमें आपको छह सवालों के सही जवाब देने होंगे। टेस्ट क्लियर करने के बाद लाइसेंस का लिंक रजिस्टर्ड फोन नंबर पर भेजा जाएगा। अगर टेस्ट क्लियर नहीं होता है तो 50 रुपए फिर से टेस्‍ट के लिए देने होंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।