Google Pay पर भी कर पाएंगे रूपे क्रेडिट कार्ड से पेमेंट, जानें क्या है इसका पूरा प्रोसेस

फिलहाल एक्सिस बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, HDFC बैंक, पंजाब नेशनल बैंक समेत 8 बैंकों ने रूपे क्रेडिट कार्ड के जरिए यूपीआई पेमेंट करने की सुविधा का शुरू कर दिया है। गूगल पे पर रूपे क्रेडिट कार्ड को लिंक करने का प्रोसेस भी काफी आसान है। आइये जानते हैं कि गूगल पे पर क्रेडिट कार्ड को कैसे लिंक कर सकते हैं। डिजिटल पेमेंट की सुविधा देने वाले प्लेटफॉर्म गूगल पे की तरफ से यूजर्स के लिए एक नई तरह की सर्विस पेश की गई है। अब इस प्लेटफॉर्म के यूजर्स रूपे क्रेडिट कार्ड (RuPay Credit Card) के जरिए भी UPI पेमेंट कर पाएंगे

अपडेटेड May 27, 2023 पर 9:27 PM
Story continues below Advertisement
गूगल पे यूजर्स रूपे क्रेडिट कार्ड (RuPay Credit Card) के जरिए भी यूपीआई पेमेंट कर पाएंगे

गूगल पे (Google Pay) का इस्तेमाल करने वालों के लिए एक बड़ी खबर है। दरअसल डिजिटल पेमेंट की सुविधा देने वाले प्लेटफॉर्म गूगल पे की तरफ से यूजर्स के लिए एक नई तरह की सर्विस पेश की गई है। अब इस प्लेटफॉर्म के यूजर्स रूपे क्रेडिट कार्ड (RuPay Credit Card) के जरिए भी UPI पेमेंट कर पाएंगे। गूगल पे ने इस सुविधा के लिए एनपीसीआई (NPCI) के साथ साझेदारी की है। इसके बाद यूजर्स अब गूगल पे के जरिए भी यूपीआई पेमेंट (UPI) कर सकेंगे।

ये बैंक दे रहे हैं क्रेडिट कार्ड के जरिए UPI पेमेंट करने की सुविधा

फिलहाल एक्सिस बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, HDFC बैंक, पंजाब नेशनल बैंक समेत 8 बैंकों ने रूपे क्रेडिट कार्ड के जरिए यूपीआई पेमेंट करने की सुविधा का शुरू कर दिया है। गूगल पे पर रूपे क्रेडिट कार्ड को लिंक करने का प्रोसेस भी काफी आसान है। आइये जानते हैं कि गूगल पे पर क्रेडिट कार्ड को कैसे लिंक कर सकते हैं।

आधार नंबर खो जाने पर दोबारा ऐसे कर सकते हैं हासिल, बस फॉलो करें ये आसान से स्टेप्स


ऐसे करें क्रेडिट कार्ड को गूगल पे पर लिंक

गूगल पे पर रूपे क्रेडिट कार्ड को लिंक करने के लिए सबसे पहले अपने गूगल पे ऐप को ओपन करें। इसके बाद आपको प्रोफाइल सेक्शन में जाना होगा। इसके बाद आपको रूपे क्रेडिट कार्ड पे विद यूपीआई के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपका कार्ड जिस बैंक का है उस बैंक के ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा। इसके बाद आपको एक यूपीआई पिन को जनरेट करना होगा। जिसके बाद आपका रूपे क्रेडिट कार्ड गूगल पे पर सेट हो जाएगा।

ऐसे करें पेमेंट

गूगल पे ऐप पर यूपीआई नंबर को इंटर करें या फिर QR कोड को स्कैन करें। इसके बाद आपको जो अमाउंट पे करना है उसे इंटर करें। इसके बाद आपको रूपे क्रेडिट कार्ड के ऑप्शन को चुनना होगा। इसके बाद आपको यूपीआई पिन डालकर पेमेंट पूरा करना होगा। बता दें कि साल 2022 में रूपे क्रेडिट कार्ड के जरिए पेमेंट की सुविधा को शुरू किया गया था। हालांकि इसके जरिए केवल मर्चेंट क्यूआर कोड को स्कैन करके ही पेमेंट किया जा सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।