टेलीकॉम रेगुलेटर ट्राई आज सैटेलाइट स्पेक्ट्रम आवंटन की शर्तों पर सभी स्टेकहोल्डर्स के साथ बैठक कर रहा है। सेटेलाइट स्पेक्ट्रम को लेकर टेलीकॉम कंपनियां और एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक आमने सामने है। टेलीकॉम कंपनियां स्पेक्ट्रम की नीलामी चाहती है। लेकिन स्टारलिंक आवंटन की मांग कर रही है। इस खबर पर ज्यादा डिटेल के साथ असीम मनचंदा ने बताया कि सैटेलाइट स्पेक्ट्रम पर घमासान मचा हुआ टेलीकॉम रेगुलेटर TRAI की आज स्टेकहोल्डर्स के साथ इस मुद्दे पर बैठक हो रही है। TRAI स्टेकहोल्डर्स के साथ बैठक के बाद अपनी सिफारिशें देगी।
