Get App

2026 में सोना-चांदी नहीं, इस कमोडिटी का दिखेगा जलवा; तगड़ा रिटर्न मिलने की उम्मीद

2026 में कमोडिटी बाजार की लीडरशिप बदल सकती है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कॉपर गोल्ड और सिल्वर से बेहतर रिटर्न दे सकता है। जानिए कॉपर कितना रिटर्न दे सकता है और क्या है इसकी वजह।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Dec 23, 2025 पर 6:15 PM
2026 में सोना-चांदी नहीं, इस कमोडिटी का दिखेगा जलवा; तगड़ा रिटर्न मिलने की उम्मीद
एक्सपर्ट के मुताबिक, कॉपर 20% से ज्यादा रिटर्न दे सकता है।

पिछले एक साल में गोल्ड और सिल्वर जैसी कीमती धातुओं ने शानदार रिटर्न दिए हैं, लेकिन 2026 में कमोडिटी बाजार की तस्वीर बदल सकती है। Nirmal Bang Securities में कमोडिटीज रिसर्च के वाइस प्रेसिडेंट और हेड कुणाल शाह का मानना है कि अगले साल कॉपर सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाली कमोडिटी बनकर उभर सकता है।

गोल्ड-सिल्वर से ज्यादा फोकस कॉपर पर

कुणाल शाह के मुताबिक, गोल्ड और सिल्वर में मजबूती बनी रह सकती है, लेकिन कॉपर की स्थिति सबसे ज्यादा मजबूत दिख रही है। उन्होंने 2026 के लिए कॉपर को अपनी 'बेस्ट पिक' बताया है।

इसके पीछे कई बड़े कारण हैं- चीन की इंडस्ट्रियल और इनवोल्यूशन पॉलिसी, कॉपर कंसंट्रेट की सीमित सप्लाई और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, डेटा सेंटर्स व पावर सेक्टर से तेजी से बढ़ती मांग।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें