क्या आप भी क्रेडिट कार्ड फ्रॉड का हुए हैं शिकार? तो तुरंत उठाएं ये कदम

क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करना जितना आसान है, उतना ही आसान इसके फ्रॉड में फंसना भी है। देश में क्रेडिट कार्ड के साथ फ्रॉड सबसे अधिक होते हैं। ये जरूरी है कि फ्रॉड से बचने के लिए आप कुछ बातों का ध्यान रखें। वरना, आप बाद में फंस सकते हैं

अपडेटेड Jan 27, 2023 पर 8:46 PM
क्रेडिट कार्ड चोरी हो जाता है, तो सबसे पहले आपको अपना क्रेडिट कार्ड ब्लॉक करना होगा।

क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करना जितना आसान है, उतना ही आसान इसके फ्रॉड में फंसना भी है। देश में क्रेडिट कार्ड के साथ फ्रॉड सबसे अधिक होते हैं। ये जरूरी है कि फ्रॉड से बचने के लिए आप कुछ बातों का ध्यान रखें। वरना, आप बाद में फंस सकते हैं या परेशान हो सकते है। कई बार आपका क्रेडिट कार्ड चोरी हो जाता है, तो सबसे पहले आपको अपना क्रेडिट कार्ड ब्लॉक करना होगा। ताकि, कोई उसका गलत इस्तेमाल न कर सकें।

क्रेडिट कार्ड का चोरी हो जाना

कार्ड चोरी हो जाना सबसे बड़ी समस्या होती है लेकिन इसका सही उपाय यही है कि आप अपना क्रेडिट कार्ड ब्लॉक कर दें। अपने फोन में हमेशा क्रेडिट कार्ड बैंक का कस्टमर केयर नंबर सेव करके रखें। ताकि इमरजेंसी के समय इसका इस्तेमाल कर सकें।


हैकर्स ऐसे चुरातें हैं पैसा

क्रेडिट कार्ड को स्वैप करते समय हैकर्स आपके डाटा को चुरा सकते हैं। आपने जिस अमाउंट का ट्रांजैक्शन आपने किया था, उसी अमाउंट का ट्रांजैक्शन बार-बार करते रहते हैं। मसलन अगर आपने 5000 रुपए का ट्रांजैक्शन स्वैप करके किया है, तो हैकर्स आपका डाटा हैक करने के बाद बार-बार 5000 रुपए के अमाउंट में ट्रांजैक्शन करते रहते हैं।

इन तरीकों आजमाकर बच सकते हैं फ्रॉड से

फ्रॉड होने पर तुरंत बैंक कस्टमर केयर पर फोन करें। अपनी ट्रांजैक्शन को तुरंत कैंसल कर दें।अपने क्रेडिट कार्ड को तुरंत ब्लॉक करा दें। नए क्रेडिट कार्ड की रिक्वेस्ट भेज दे। क्रेडिट कार्ड के मिसयूज पर कंप्लेंट रिड्रेसल फॉर्म भरके बैंक ब्रांच में या ऑनलाइन जमा कराएं। ताकि, आपका अमाउंट बिल में क्रेडिट हो जाए। साथ ही आपको पुलिस कम्पलेंट भी करनी होगी। आप अपनी पर्सनल जानकारी किसी को भी फोन, ई-मेल, मैसेज या Whatsapp पर शेयर न करें। इससे फ्रॉड होने का खतरा बना रहता है।

Bajaj Finance Q3:मुनाफा 40% उछलकर 2973 करोड़ रुपए रहा, एसेट क्वालिटी सुधरी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।