कई बार क्रेडिट कार्ड का आउटस्टैंडिंग यानी बकाया काफी बढ़ जाता है। इस पर क्रेडिट कार्ड कंपनियां काफी ज्यादा इंटरेस्ट लगाती हैं। साथ ही नई खरीदारी पर इंटरेस्ट फ्री-पीरियड का फायदा भी नहीं मिलता है। अगर आपके पास एक ज्यादा क्रेडिट कार्ड्स हैं तो स्थिति और जटिल हो जाती है। ऐसा होने पर क्रेडिट कार्ड बैलेंस ट्रांसफर फैसिलिटी से आपको मदद मिल सकती है। बैलेंस ट्रांसफर फैसिलिटी में आप एक कार्ड के आउस्टैंडिंग बैलेंस को दूसरे कार्ड पर ट्रांसफर कर सकते हैं। बैलेंस ट्रांसफर पर भी इंटरेस्ट लगता है लेकन यह क्रेडिट कार्ड फाइनेंस चार्ज के मुकाबले काफी कम होता है।
