कई बार क्रेडिट कार्ड पर ज्यादा बैलेंस सिरदर्द बन जाता है। क्रेडिट कार्ड के बैलेंस का सीधा संबंध कार्ड की यूटिलाइजेशन लिमिट से है। अगर ज्यादा बैलेंस की वजह से यूटिलाइजेशन रेशियो बढ़ गया है तो इसका असर आपके क्रेडिट स्कोर पर पड़ सकता है। इसलिए एक्सपर्ट्स यूजर्स को क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल के दौरान क्रेडिट लिमिट को ध्यान में रखने की सलाह देते हैं।
