क्या आपकी क्रेडिट इंफॉर्मेशन रिपोर्ट में कोई गलत जानकारी है?
क्रेडिट इंफॉर्मेशन रिपोर्ट में गलत जानकारी होने की वजह से आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। दरअसल, बैंक या एनबीएफसी होम लोन या कार लोन देने के लिए ग्राहक की क्रेडिट इंफॉर्मेशन रिपोर्ट को देखने के बाद फैसला करते हैं। रिपोर्ट में गलत जानकारी होने पर आपकी क्रेडिट प्रोफाइल को वे निगेटिव मान सकते हैं। ऐसे में वे लोन अप्लिकेशन को नामूंजर कर देंगे।