CreditAccess Grameen share price : नतीजों के बाद आज का हीरो बना शेयर, 10% ज्यादा की दिखी तेजी

CreditAccess Grameen share price : कंपनी की मैनेजमेंट कमेंट्री भी मजबूत है। इसमें कहा गया है कि कंपनी के MFI सेगमेंट की ग्रोथ 12-14 फीसदी की रेंज में रह सकती है। AUM के साथ रिटेल फाइनेंस में सबसे ज्यादा तेजी संभव है। वित्त वर्ष 2027 में 20%+ ग्रोथ का लक्ष्य है

अपडेटेड Jan 21, 2026 पर 11:57 AM
Story continues below Advertisement
CreditAccess Grameen shares : तीसरी तिमाही में CreditAccess के एसेट क्वालिटी में सुधार देखने को मिल रहा है। सभी जियोग्राफी में एसेट क्वालिटी में सुधार दिख रहा है। कर्नाटक में एसेट क्वालिटी में सामान्य स्तर पर रहा है

CreditAccess Grameen share price : नतीजों के बाद क्रेडिटएक्सेस ग्रामीण (CreditAccess Grameen) का शेयर आज का हीरो नजर आ रहा है। यह शेयर जोरदार रफ्तार में है। नतीजों में क्या खास रहा है, इस पर नजर डालें तो तीसरी तिमाही में कंपनी के AUM ग्रोथ में सुधार देखने को मिला है। इसमें सालना आधार पर 7 फीसदी का उछाल आया है। वहीं, इस अवधि में कंपनी के नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NII) में सालाना आधार पर 13 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। इसी तरह कंपनी के डिस्बर्समेंट में सालाना आधार पर 13 फीसदी और तिमाही आधार और 8 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

तीसरी तिमाही में कंपनी का PPOP सालाना आधार पर 9 फीसदी बढ़कर 680 करोड़ रुपए पर रहा है। वहीं, इसका कॉस्ट ऑफ फंड तिमाही आधार पर 20bps घटकर 9.4 फीसदी पर रहा है। क्रेडिट कॉस्ट में भी तिमाही आधार पर 310bps का सुधार देखने को मिला है।

CreditAccess: एसेट क्वालिटी में सुधार


तीसरी तिमाही में CreditAccess के एसेट क्वालिटी में सुधार देखने को मिल रहा है। सभी जियोग्राफी में एसेट क्वालिटी में सुधार दिख रहा है। कर्नाटक में एसेट क्वालिटी में सामान्य स्तर पर रहा है।

CreditAccess: मैनेजमेंट कमेंट्री

CreditAccess की मैनेजमेंट कमेंट्री भी मजबूत है। इसमें कहा गया है कि कंपनी के MFI सेगमेंट की ग्रोथ 12-14 फीसदी की रेंज में रह सकती है। AUM के साथ रिटेल फाइनेंस में सबसे ज्यादा तेजी संभव है। वित्त वर्ष 2027 में 20%+ ग्रोथ का लक्ष्य है। वित्त वर्ष 2027 में 4-4.5% ROA का गाइडेंस दिया गया है। CreditAccess के वैल्युएशन पर नजर डालें तो ये शेयर FY27 Price/book के 2.4x पर ट्रेड कर रहा है।

CreditAccess शेयर प्राइस पर एक नजर

फिलहाल 11.45 बजे के आसपास एनएसई पर ये शेयर 127.70 रुपए यानी 10.28 फीसदी की बढ़त के साथ 1370 रुपए के आसपास दिख रहा है। आज का इसका दिन का हाई 1,388.40 रुपए और दिन का लो 1,280.10 रुपए है। इस 52 वीक हाई 1,490.10 रुपए और 52 वीक लो 750.20 रुपए है। स्टॉक का ट्रेडिंग वॉल्यूम 9,106,095 शेयर के आसपास है। कंपनी का मार्केट कैप 21,908 करोड़ रुपए है।

1 हफ्ते में ये शेयर 6.69 फीसदी और 1 महीने में 7.03 फीसदी भागा है। 3 महीने में इसमें 5.72 फीसदी की तेजी आई है। 1 साल में इस शेयर ने 42.57 फीसदी और तीन साल में 49.59 फीसदी रिटर्न दिया है।

 

 

Gold-Silver Rates Today: ट्रेड वॉर के डर और डॉलर की कमजोरी ने सोने-चांदी को दिया बूस्टर डोज, जानिए कमोडिटी में कमाई की रणनीति

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।