CreditAccess Grameen share price : नतीजों के बाद क्रेडिटएक्सेस ग्रामीण (CreditAccess Grameen) का शेयर आज का हीरो नजर आ रहा है। यह शेयर जोरदार रफ्तार में है। नतीजों में क्या खास रहा है, इस पर नजर डालें तो तीसरी तिमाही में कंपनी के AUM ग्रोथ में सुधार देखने को मिला है। इसमें सालना आधार पर 7 फीसदी का उछाल आया है। वहीं, इस अवधि में कंपनी के नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NII) में सालाना आधार पर 13 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। इसी तरह कंपनी के डिस्बर्समेंट में सालाना आधार पर 13 फीसदी और तिमाही आधार और 8 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
