Cryptocurrency prices today: बिटकॉइन, Dogecoin, Shiba Inu, Solana में गिरावट, जानें आज क्या रहा ट्रेंड

Cryptocurrency prices today: कई दिनों की रैली के बाद बुधवार को क्रिप्टोकरेंसी में गिरावट आई

अपडेटेड Feb 09, 2022 पर 11:23 AM
Cryptocurrency prices today: बिटकॉइन, Dogecoin, Shiba Inu, Solana में गिरावट, जानें आज क्या रहा ट्रेंड

Cryptocurrency prices today: कई दिनों की रैली के बाद बुधवार को क्रिप्टोकरेंसी में गिरावट आई। आज बिटकॉइन 43,000 के स्तर से थोड़ा ऊपर रहा। कॉइनडेस्क के आंकड़ों के अनुसार, बाजार पूंजीकरण के मामले में दुनिया की सबसे बड़ी करेंसी सुबह 9:35 बजे 1.51 प्रतिशत गिरकर 43,489.34 पर कारोबार कर रहा था। बिटकॉइन वीकेंड के दौरान 37,000 के स्तर से नीचे गिरने के बाद काफी तेजी से बढ़ा। क्रिप्टोकरेंसी मंगलवार को लगभग 4% बढ़ गई, लगभग एक महीने में पहली बार 50 दिनों के औसत को छू गई। क्रिप्टोकरेंसी ने नवंबर 2021 में लगभग 69,000 डॉलर का पीक टच किया था।

कॉइनडेस्क के अनुसार दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंससी ईथर, जो एथेरियम ब्लॉकचेन से जुड़ी है, सुबह 9:42 बजे 2% के करीब 3,090 डॉलर पर आ गई।

Meme crypto Dogecoin 5% से अधिक गिरकर 0.16 डॉलर हो गया, जबकि शीबा इनु लगभग 7% गिरकर 0.000032 डॉलर पर आ गया।


Solana जिसमें पिछले साल क्रिप्टो ट्रेडर्स ने रुचि देखी आज वह भी नेगेटिव ट्रेंड के साथ कारोबार कर रहे थे। Litcoin, Stellar, XRP, Chainlink, Avalanche, Cardano, Polygon, Terra पिछले 24 घंटों में लाल रंग में कारोबार कर रहे थे। केंद्रीय बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने क्रिप्टोकरेंसी या अन्य डिजिटल परिसंपत्तियों जैसे एनएफटी में व्यापार या निवेश से रिटर्न पर 30 प्रतिशत कर की घोषणा की।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।