Cryptocurrency prices: 49000 डॉलर के नीचे आया बिटकॉइन, Ether, Dogecoin, Shiba Inu भी गिरे

कारोबार के दौरान बिटकॉइन का रेट 49000 डॉलर के नीचे चला गया

अपडेटेड Dec 10, 2021 पर 10:26 AM
Cryptocurrency prices: 49000 डॉलर के नीचे आया बिटकॉइन

बिटकॉइन (Bitcoin) में गिरावट का दौर जारी है। कारोबार के दौरान बिटकॉइन का रेट 49000 डॉलर के नीचे चला गया। बिटकॉइन अपना पॉजिटिव दौर को बरकरार नहीं रख पाया। वीकेंड पर शुरू हुई गिरावट अभी भी जारी है। दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी 3% से अधिक गिरकर $48,367 पर कारोबार करती नजर आई।

बिटकॉइन अपनी वॉलेटिलिटी के लिए मशहूर है। नवंबर महीने में रिकॉर्ड शरुआते के बाद इसमें 21,000 डॉलर से अधिक की गिरावट आई है, लेकिन यह रेट अभी भी इस वर्ष (साल-दर-तारीख या YTD) 67% से अधिक है।

Ether, एथेरियम ब्लॉकचेन से जुड़ा सिक्का और दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी भी 6% से अधिक गिरकर 4,150 डॉलर पर आ गई। Dogecoin की कीमत 4% से अधिक गिरकर 0.17 डॉलर हो गई जबकि Shiba Inu 5% गिरकर 0.000035 डॉलर पर आ गया। अन्य डिजिटल कॉइन जैसे कार्डानो, सोलाना, बिनेंस कॉइन, स्टेलर, यूनिस्वैप, पोलकाडॉट भी पिछले 24 घंटों में गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।


CoinGecko के अनुसार वैश्विक क्रिप्टो मार्केट कैप 4% से गिरकर 2.4 ट्रिलियन डॉलर पर आ गया है। पिछले कुछ सत्रों में विशेष रूप से पिछले वीकेंड में क्रिप्टोकरेंसी में गिरावट आई जो अभी भी जारी है।

10 दिसंबर 2021 का cryptocurrencies  का यह डेटा WazirX से लिया गया है।

क्रिप्टोकरेंसी का 10 दिंसबर का रेट क्रिप्टोकरेंसी का 10 दिंसबर का रेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।