7th Pay Commission: बड़ी खुशखबरी! केंद्र सरकार ने किया DA Hike का ऐलान, जानें अब कितना मिलेगा महंगाई भत्ता

7th Pay Commission DA hike: सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA hike) और महंगाई राहत (DR Hike) में 4 फीसदी का इजाफा करने का फैसला किया है। कैबिनेट में एक अहम फैसले में DA/DR हाइक के फैसले को मंजूरी दे दी है। सरकार के इस फैसले से केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में अच्छा इजाफा होगा। सरकार के इस फैसले से सीधे तौर पर लगभग 1 करोड़ से भी ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को फायदा पहुंचेगा

अपडेटेड Mar 24, 2023 पर 10:03 PM
7th Pay Commission: बड़ी खुशखबरी! केंद्र सरकार ने किया DA Hike का ऐलान, जानें अब कितना मिलेगा महंगाई भत्ता

7th Pay Commission DA hike: केंद्र सरकार ने करोड़ों केंद्रीय कर्मचारियों को इस साल की सबसे बड़ी खुशखबरी दी है। दरअसल बात ये है कि केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को एक बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA hike) और महंगाई राहत (DR Hike) में 4 फीसदी का इजाफा करने का फैसला किया है। कैबिनेट में एक अहम फैसले में DA/DR हाइक के फैसले को मंजूरी दे दी है। सरकार के इस फैसले से केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में अच्छा इजाफा होगा। सरकार के इस फैसले से सीधे तौर पर लगभग 1 करोड़ से भी ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को फायदा पहुंचेगा।

कितना हो गया महंगाई भत्ता

केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA Hike) और पेंशनर्स को मिलने वाली महंगाई राहत (DR Hike) में 4 फीसदी का इजाफा करने का ऐलान किया है। सरकार से इस फैसले से अब केंद्रीय कर्मचारियों को 42 फीसदी DA का फायदा मिलेगा। इससे पहले केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों को 38 फीसदी के हिसाब से DA/DR का फायदा दिया जा रहा था। यह डीए हाइक (DA Hike) 1 जनवरी 2023 से ही प्रभावी मना जाएगा।

Forex Reserves: देश के विदेशी मुद्रा भंडार में 3 महीने की सबसे बड़ी उछाल, 570.8 अरब डॉलर पहुंचा आंकड़ा


साल भर में दो बार होता है DA Hike

केंद्र सरकार की तरफ से केंद्रीय कर्मचारियों को साल भर में दो बार DA/DR Hike का फायदा दिया जाता है। साल में पहली बार यह DA/DR हाइक जनवरी के महीने में होता है। वहीं दूसरी बार जुलाई के महीने में सरकार की तरफ से महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में इजाफा किया जाता है। आपको साथ ही साथ ये भी बताते चलें कि महंगाई भत्ता केंद्राय कर्मचारियों को दिया जाता है, जबकि महंगाई राहत पेंशनर्स के लिए होता है। DA/DR में यह मौजूदा बढ़ोतरी जनवरी 2023 से ही केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए लागू की जाएगी। सरकार के इस फैसले से एक करोड़ से भी ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को सीधा फायदा पहुंचेगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।