7th Pay Commission DA hike: केंद्र सरकार ने करोड़ों केंद्रीय कर्मचारियों को इस साल की सबसे बड़ी खुशखबरी दी है। दरअसल बात ये है कि केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को एक बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA hike) और महंगाई राहत (DR Hike) में 4 फीसदी का इजाफा करने का फैसला किया है। कैबिनेट में एक अहम फैसले में DA/DR हाइक के फैसले को मंजूरी दे दी है। सरकार के इस फैसले से केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में अच्छा इजाफा होगा। सरकार के इस फैसले से सीधे तौर पर लगभग 1 करोड़ से भी ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को फायदा पहुंचेगा।
