Get App

DA Hike: इन दो राज्यों के कर्मचारियों को बंपर दिवाली बोनस! DA-DR बढ़ा, जानिए नया रेट, कब और कितनी बढ़कर आएगी सैलरी

DA Hike: त्योहारी सीजन में पंजाब और गुजरात सरकार ने अपने लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ा तोहफा दिया है। महंगाई भत्ते (DA) में 3% की वृद्धि कर दी गई है। पंजाब में नई दरें 1 नवंबर से लागू होकर दिसंबर वेतन में जुड़ेंगी, वहीं गुजरात में इसे 1 जुलाई से प्रभावी करते हुए 4 महीने का नकद एरियर दिया जा रहा है। जानिए कब और कितनी बढ़कर आएगी सैलरी

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Nov 05, 2026 पर 10:37 AM
DA Hike: इन दो राज्यों के कर्मचारियों को बंपर दिवाली बोनस! DA-DR बढ़ा, जानिए नया रेट, कब और कितनी बढ़कर आएगी सैलरी
दिवाली और त्योहारों के सीजन में पंजाब और गुजरात की राज्य सरकारों ने अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ा तोहफा दिया है

DA Hike: दिवाली और त्योहारों के सीजन में पंजाब और गुजरात की राज्य सरकारों ने अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ा तोहफा दिया है। 4 नवंबर को दोनों राज्यों की सरकारों ने महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान किया है।

इस फैसले से दोनों राज्यों के लाखों कार्यरत कर्मचारियों और पेंशनर्स की टेक-होम सैलरी व पेंशन में सीधा इजाफा होगा। वैसे दोनों राज्यों में संशोधित डीए दरें, लागू होने की तारीखें और बकाया भुगतान का शेड्यूल अलग-अलग है। आइए आपको बताते हैं गुजरात और पंजाब में डीए बढ़ोतरी से जुड़ी हर एक डिटेल।

पंजाब सरकार ने बढ़ाया 3% डीए, 8 लाख कर्मचारियों को फायदा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए डीए में 3 प्रतिशत अंक की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। नई दरें 1 नवंबर 2026 से लागू होंगी। कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बढ़ा हुआ डीए/डीआर दिसंबर 2026 में मिलने वाले वेतन व पेंशन के साथ मिलेगा। इस फैसले से पंजाब के करीब 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स को फायदा होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें