Get App

DA Hike: 1 जनवरी से 67% होगा DA? 8वें वेतन आयोग से पहले सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट

DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। 1 जनवरी 2027 से महंगाई भत्ता 63% से बढ़कर 67% होने का अनुमान है। AICPI-IW के आंकड़ों और 7th CPC के फॉर्मूले के मुताबिक 4% का तगड़ा इजाफा संभव माना जा रहा है। 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से पहले यह बड़ा अपडेट है

Edited By: Abhishek Guptaअपडेटेड Oct 31, 2026 पर 10:18 AM
DA Hike: 1 जनवरी से 67% होगा DA? 8वें वेतन आयोग से पहले सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट
8वें वेतन आयोग की अंतिम रिपोर्ट मई-जून 2027 तक आने की उम्मीद है

DA Hike Projection: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए बड़ी खबर है। हाल ही में 28 अक्टूबर 2026 को सरकार ने महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 3% की बढ़ोतरी कर इसे 60% से बढ़ाकर 63% 1 जुलाई 2026 से प्रभावी कर दिया है।

अब कयास लगाए जा रहे हैं कि 1 जनवरी 2027 से लागू होने वाली अगली किस्त में DA 63% से बढ़कर 67% हो सकता है। मुंबई में आयोजित 8वें वेतन आयोग के पैनल की हालिया बैठक, मौजूदा इन्फ्लेशन ट्रेंड और 7वें वेतन आयोग के फॉर्मूले के आधार पर यह 7th CPC के तहत आखिरी डीए बढ़ोतरी साबित हो सकती है, जिसके बाद नया पे-स्ट्रक्चर लागू होगा।

जनवरी 2027 में कैसे 67% पहुंचेगा DA? समझें पूरा गणित

महंगाई भत्ते का आकलन ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स (AICPI-IW) के 12 महीने के औसत आंकड़ों पर निर्भर करता है। जुलाई 2025 से जून 2026 के आंकड़ों से 63% डीए तय हुआ था, वहीं जनवरी 2027 की किस्त जनवरी से दिसंबर 2026 के इंडेक्स पर तय होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें