Get App

क्या बजट में केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा 18 महीने का पेंडिंग DA एरियर? सरकार को मिला प्रपोजल

18 Months DA Arear Proposal: 1 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर है। कर्मचारियों को 18 महीने का डीए एरियर मिल सकता है। मोदी सरकार को कर्मचारियों का 18 महीने के डीए एरियर देने का प्रपोजल मिला है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 11, 2024 पर 8:40 PM
क्या बजट में केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा 18 महीने का पेंडिंग DA एरियर? सरकार को मिला प्रपोजल
18 Months DA Arear Proposal: सरकार वित्त वर्ष 2025 के लिए पूर्ण बजट 23 जुलाई को पेश करने वाली है।

18 Months DA Arear Proposal: COVID-19 महामारी को देखते हुए केंद्र सरकार ने जनवरी 2020 से जून 2021 तक यानि 18 महीने के लिए केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (Dearness Allwoance or DA) और पेंशनर्स की महंगाई राहत (Dearness Relief or DR) का पेमेंट रोक दिया था। अब उम्मीद है कि यह DA और DR एरियर केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिल सकता है। मोदी सरकार को 18 महीने का डीए एरियर रिलीज करने का प्रपोजल मिला है और उम्मीद की जा रही है कि सरकार 23 जुलाई को पेश होने जा रहे पूर्ण बजट 2024 में एरियर देने का ऐलान कर सकती है।

केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए संयुक्त सलाहकार मशीनरी, राष्ट्रीय परिषद (कर्मचारी पक्ष) के सचिव शिव गोपाल मिश्रा ने केंद्र सरकार से पहले रोके गए 18 महीने के डीए बकाया को जारी करने का आग्रह किया है। इससे पहले भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ के महासचिव मुकेश सिंह ने केंद्र सरकार से पेमेंट जारी करने का आग्रह किया था।

अभी तक नहीं मिला है कोविड में रोका गया DA

18 महीने का डीए एरियर अभी तक पेंडिंग है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को लिखे एक पत्र के मुताबिक पत्र में लिखा है कि कोविड 19 महामारी से आई फाइनेंशियल परेशानियों को पूरी तरह से समझते हैं। इसके कारण फाइनेंशियल ईयर 2020-21 के लिए महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) की तीन किश्तें रोक दी गईं। हालांकि, जैसे-जैसे हमारा देश धीरे-धीरे महामारी के प्रभाव से उबर रहा है, हमारे देश की वित्तीय स्थिति में सुधार देखना खुशी की बात है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें