DBS Bank ऑफर कर रहा है 600 दिनों की खास FD, मिलेगा 7.75 फीसदी का ब्याज

Bank FD: आरबीआई के रेपो रेट बढ़ाने के बाद ज्यादातर सभी बैंकों ने FD पर ब्याज दरों को बढ़ाया है। DBS बैंक ने भी हाल में 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर ब्याज को बढ़ा दिया है। बैंक 2.50 फीसदी से लेकर 7.25 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है। बैंक ने 600 दिनों की खास एफडी निकाली है जिसपर बैंक आम जनता को 7.25 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है

अपडेटेड Feb 07, 2023 पर 5:10 PM
DBS बैंक ने भी हाल में 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर ब्याज को बढ़ा दिया है।

Bank FD: आरबीआई के रेपो रेट बढ़ाने के बाद  ज्यादातर सभी बैंकों ने FD पर ब्याज दरों को बढ़ाया है। DBS बैंक ने भी हाल में 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर ब्याज को बढ़ा दिया है। बैंक 2.50 फीसदी से लेकर 7.25 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है। बैंक ने 600 दिनों की खास एफडी निकाली है जिसपर बैंक आम जनता को 7.25 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं, 600 दिन की एफडी पर सीनियर सिटीजन को 7.75 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है। आइए जानते बैंक के लेटेस्ट एफडी रेट्स..

डीबीएस बैंक की एफडी दरें - 2 करोड़ रुपये से कम की जमा पर

7 दिन - आम जनता के लिए: 2.50 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 3.00 प्रतिशत


8 दिन से 14 दिन - आम जनता के लिए: 2.75 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 3.25 प्रतिशत

15 दिन से 29 दिन - आम जनता के लिए: 2.75 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 3.25 प्रतिशत

30 दिन से 45 दिन - आम जनता के लिए: 2.75 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 3.25 प्रतिशत

46 दिन से 60 दिन - आम जनता के लिए: 2.75 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 3.25 प्रतिशत

61 दिन से 90 दिन - आम जनता के लिए: 3.00 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 3.50 प्रतिशत

91 दिन से 180 दिन - आम जनता के लिए: 3.00 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 3.50 प्रतिशत

181 दिन से 269 दिन - आम जनता के लिए: 4.75 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 5.25 प्रतिशत

270 दिन से 1 साल से कम - आम जनता के लिए: 4.75 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 5.25 प्रतिशत

1 साल के दिन से 375 दिन - आम जनता के लिए: 6.25 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 6.75 प्रतिशत

376 दिन और 2 साल से कम - आम जनता के लिए: 7.25 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 7.75 प्रतिशत

600 दिन - आम जनता के लिए: 7.25 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 7.75 प्रतिशत

601  दिन लेकिन 2 साल से कम - आम जनता के लिए: 6.50 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 7.00 प्रतिशत

2 साल और 6 महीने - आम जनता के लिए: 6.50 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 7.00 प्रतिशत

2 साल 6 महीने 1 दिन और 3 साल से कम - आम जनता के लिए: 6.50 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 7.00 प्रतिशत

3 साल और 4 साल से कम - आम जनता के लिए: 6.25 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 6.75 प्रतिशत

4 साल से 5 साल से कम - आम जनता के लिए: 6.25 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 6.75 प्रतिशत

5 साल और उससे अधिक - आम जनता के लिए: 6.25 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 6.75 प्रतिशत।

Ambuja Q3: मुनाफा 46.4% बढ़कर 369 करोड़ रुपए रहा, आय भी 10.5% बढ़ी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।