Bank FD: आरबीआई के रेपो रेट बढ़ाने के बाद ज्यादातर सभी बैंकों ने FD पर ब्याज दरों को बढ़ाया है। DBS बैंक ने भी हाल में 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर ब्याज को बढ़ा दिया है। बैंक 2.50 फीसदी से लेकर 7.25 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है। बैंक ने 600 दिनों की खास एफडी निकाली है जिसपर बैंक आम जनता को 7.25 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं, 600 दिन की एफडी पर सीनियर सिटीजन को 7.75 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है। आइए जानते बैंक के लेटेस्ट एफडी रेट्स..
