स्कूल-कॉलेज से लेकर सिनेमा हॉल तक...जानें दिल्ली में 5 फरवरी को क्या खुला रहेगा और क्या रहेगा बंद

दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होनी है, जिसके नतीजे 8 फरवरी को सामने आएंगे। वहीं पांच फरवरी को होने वाले मतदान को लेकर राजधानी में रहने वाले लोगों को मन में यह सवाल उठ रहा है कि वोटिंग वाले दिन यहां...क्या खुला रहेगा और क्या बंद रहेगा? ये जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर

अपडेटेड Feb 03, 2025 पर 10:22 AM
Story continues below Advertisement
दिल्ली में 5 फरवरी को क्या खुला रहेगा और क्या रहेगा बंद

Delhi Assembly Election 2025: राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने में अब बस दो दिन ही बाकी हैं। ये कहना भी गलत नहीं होगा कि दिल्ली चुनाव का काउंडाउन शुरु हो गया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव एक ही चरण में होना है। इसके नतीजे 8 फरवरी को आएंगे।

वहीं पांच फरवरी को होने वाले मतदान को लेकर राजधानी में रहने वाले लोगों को मन में यह सवाल उठ रहा है कि वोटिंग वाले दिन स्कूल-कॉलेजों से लेकर वाइन शॉप तक, क्या खुला रहेगा और क्या बंद रहेगा।

दिल्ली चुनाव में क्या खुला रहेगा

  • 5 फरवरी के लिए, दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने घोषणा की कि मतदाताओं और चुनाव कर्मचारियों की सुविधा के लिए सभी लाइनों पर मेट्रो सेवाएँ सुबह 4 बजे शुरू होंगी। मेट्रो ट्रेनें सुबह 6 बजे तक 30 मिनट के टाइम गैप पर चलेंगी, जिसके बाद मेट्रो अपने रोजाना की तरह चलेगी।
  • वहीं दिल्ली परिवहन निगम (DTC) सुबह 4 बजे से 35 मार्गों पर अतिरिक्त बस सेवाएँ संचालित करेगा, ताकि मतदाताओं के पास वेटिंग सेंटर तक आसानी से पहुंच सके।
  • चुनाव के दौरान सभी आवश्यक सेवाएँ खुली रहेंगी जिनमें अस्पताल, फ़ार्मेसी और अन्य सेवाएँ शामिल हैं। इसके अलावा, सभी रोजमर्रा की दुकानें, किराना स्टोर और खाने-पीने की दुकानें खुले रहने की उम्मीद है, ताकि लोगों को परेशानी का सामना ना करना पड़े।


चुनाव के दिन क्या रहेगा बंद

  • चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी भर में शराब की दुकानें बंद रहेंगी। ये शराब की दुकानें और लाइसेंसी प्रतिष्ठान 3 फरवरी को शाम 6 बजे से 5 फरवरी को शाम 6 बजे तक बंद रहेंगे।
  • चुनाव वाले दिन दिल्ली के स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे क्योंकि ये कई स्कूलों में ही वोटिंग सेंटर बनाए गए हैं। इसके अलावा, कर्मचारियों को वोट डालने की अनुमति देने के लिए मतदान के दिन सरकारी कार्यालय और बैंक बंद रहेंगे। वोटिंग के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए मतदान के समय सिनेमा हॉल और थिएटर बंद रहेंगे।

Gold Price Today: बजट के बाद सस्ता हुआ सोना, 3 फरवरी बसंत पंचमी के दिन ये रहा गोल्ड रेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।