Gold Price Today: बजट के बाद सस्ता हुआ सोना, 3 फरवरी बसंत पंचमी के दिन ये रहा गोल्ड रेट

Gold Price Today: बजट के बाद आज 3 फरवरी सोमवार को सोना सस्ता हुआ है। बसंत पंचमी के दिन सोने अपने पीक से थोड़ा नीचे आया है। बजट के दिन शनिवार को 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 84,500 रुपये के पार था। आज 24 और 22 कैरेट सोने के भाव में 150 रुपये तक की गिरावट आई है

अपडेटेड Feb 03, 2025 पर 12:28 PM
Story continues below Advertisement
Gold Price: सोने का दाम बसंत पंचमी के दिन सस्ता हुआ है।

Gold Price Today: बजट के बाद आज 3 फरवरी सोमवार को सोना सस्ता हुआ है। बसंत पंचमी के दिन सोने अपने पीक से थोड़ा नीचे आया है। बजट के दिन शनिवार को 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 84,500 रुपये के पार था। आज 24 और 22 कैरेट सोने के भाव में 150 रुपये तक की गिरावट आई है।  10 ग्राम सोने का भाव 84,400 रुपये के आसपास कारोबार कारोबार कर रहा है। सरकार ने सोने पर बजट में इंपोर्ट ड्यूटी नहीं बढ़ाई है। इससे इन्वेस्टर को राहत मिलेगी।

क्यों 84000 के पार है गोल्ड?

वैश्विक बाजार में अस्थिरता और अमेरिकी नीतियों में बदलाव के कारण निवेशक सुरक्षित संपत्ति के रूप में सोने में निवेश बढ़ा रहे हैं, जिससे इसकी कीमतें ऊपरी स्तर पर बनी हुई हैं।  एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर ब्याज दरों में कटौती और अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनिश्चितता बनी रहती है, तो सोने और चांदी की कीमतों में आगे और इजाफा हो सकता है। इसके अलावा, भारत में शादी-ब्याह और त्योहारों के सीजन में सोने की मांग स्वाभाविक रूप से बढ़ जाती है, जिससे आने वाले महीनों में इसकी कीमतों में और तेजी देखने को मिल सकती है।


दिल्ली-मुंबई में 24 और 22 कैरेट सोने का दाम हुआ कम

दिल्ली में 24 कैरेट सोना करीब 150 रुपये की गिरावट के साथ 84,6300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि 22 कैरेट सोना 77,590 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है। मुंबई में 24 कैरेट सोने का दाम 84,480 और 22 कैरेट सोना 77,440 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। यहां जानें देश के 4 बड़े शहरों में सोने का 3 फरवरी 2025  का दाम।

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली 77,590 84,630
चेन्नई 77,440 84,480
मुंबई 77,440 84,480
कोलकाता 77,440 84,480

3 फरवरी को चांदी की कीमत

शनिवार 3 फरवरी को चांदी की कीमत मे गिरावट रही। बजट के बाद चांदी के भाव में 200 रुपये नरमी रही। चांदी की कीमत 99,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। इससे पहले चांदी का भाव 99,600 रुपये था। चांदी 1,00,000 रुपये रिकॉर्ड स्तर से बस थोड़ा  पीछे है।

देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, सरकार की लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। शादी-ब्याह और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ने से कीमतें भी बढ़ जाती हैं। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ता है।

Gold Price Today: अपने नए पीक 83,750 पर पहुंचा सोना, 910 रुपये महंगा हुआ गोल्ड, बजट से पहले

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।