Delhi Lok Sabha Elections: दिल्ली में वोटिंग आज, बंद रहेंगी ये सर्विस; चेक करें लिस्ट

Lok Sabha Election in Delhi 2024: पूरे देश में लोकसभा चुनाव 7 चरणों में हो रहे हैं। छठे चरण की वोटिंग 25 मई को है और इस दौरान राजधानी दिल्ली की सभी सात संसदीय सीटों पर मतदान हो रहा है। मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से चले, यह तय करने कि लिए राजधानी भर के मतदान केंद्रों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और तैयारी की गई है

अपडेटेड May 25, 2024 पर 9:37 AM
Lok Sabha Election in Delhi 2024: लोकसभा चुनाव के छठे चरण में दिल्ली की सभी सात संसदीय सीटों पर शनिवार को मतदान होगा।

Lok Sabha Election in Delhi 2024: लोकसभा चुनाव के छठे चरण में दिल्ली की सभी सात संसदीय सीटों पर शनिवार, 25 मई को मतदान हो रहा है। मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से चले, ये तय करने कि लिए राजधानी भर के मतदान केंद्रों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और तैयारी की गई है। मतदान से 48 घंटे पहले ही दिल्ली में शराब की सेल पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। मतदान के दिन सहित दो दिनों तक राष्ट्रीय राजधानी में कोई भी शराब की दुकान खुली नहीं रहेंगी। इसके अलावा मतदान के दिन मतदाताओं की सहायता के लिए दिल्ली मेट्रो और डीटीसी बस सर्विस सेवाएं शनिवार को सामान्य से पहले शुरू होंगी। यहां आपको बता रहे हैं कि शनिवार के लिए क्या खुला रहेगा और क्या बंद रहेगा।

दिल्ली में लोकसभा चुनाव: 25 मई को क्या बंद है?

भारत निर्वाचन आयोग के जारी आदेशों के अनुसार लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए दिल्ली में सभी शराब की दुकानें और अन्य लाइसेंस प्राप्त परिसर 23 मई को शाम 6 बजे से 25 मई को शाम 6 बजे तक बंद रहेंगे। दिल्ली के पास के शहरों फरीदाबाद और गुरुग्राम के लिए भी यही स्थिति है। राजधानी दिल्ली में 4 जून को शराब की बिक्री की अनुमति नहीं होगी।


बैंक और स्कूल रहेंगे बंद

शहर में लू की स्थिति के कारण राष्ट्रीय राजधानी में स्कूल और शैक्षणिक संस्थान भी मतदान के दिन बंद रहेंगे। इसके अलावा, महीने के चौथे शनिवार यानी 25 मई को बैंक बंद रहेंगे।

दिल्ली में लोकसभा चुनाव: क्या खुला रहेगा?

अस्पताल, फार्मेसियों और पब्लिक ट्रांसपोर्ट जैसी आवश्यक सर्विस 25 मई को सामान्य रूप से काम करेंगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने घोषणा की कि मतदान के दिन मतदाताओं की सहायता के लिए शनिवार को सभी मार्गों पर मेट्रो ट्रेन सर्विस सुबह 4 बजे शुरू होंगी। दिल्ली परिवहन निगम ने घोषणा की कि वह 25 मई को सुबह 4 बजे से दिल्ली भर में 35 रास्तों के लिए अतिरिक्त बस सेवाएं चलाएगा। दिल्ली में मतदान के दिन दुकानें, रेस्तरां और मॉल जैसे कमर्शियल प्रतिष्ठान खुले रहेंगे। लोकसभा चुनाव का सातवां और अंतिम चरण 1 जून को होगा और नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।