Delhi Metro Ticket: अब दिल्ली मेट्रो में टिकट खरीदना पहले से ज्यादा आसान हो गया है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) के नए अपडेट के साथ दिल्ली मेट्रो के लिए टिकट बुक करना कुछ सेकेंड का काम हो जाएगा। हाल में दिल्ली मेट्रो और भारतीय रेलवे केटरिंग और पर्यटन निगम (IRCTC) ने आईआरसीटीसी पोर्टल के माध्यम से दिल्ली मेट्रो सर्विस के लिए क्यूआर कोड (QR Code) आधारित टिकटिंग शुरू करने के लिए एक मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MOU) साइन किया है।
IRCTC के ऐप से ले पाएंगे मेट्रो टिकट
यदि आप ट्रेनों, विमानों या बसों के टिकट खरीदने के लिए आईआरसीटीसी वेबसाइट का इस्तेमाल करते हैं, तो अब आप डीएमआरसी की सवारी के लिए भी आसानी से क्यूआर कोड-आधारित टिकट ले सकते हैं। बस आईआरसीटीसी की इलेक्ट्रॉनिक रिजर्वेशन स्लिप (ERS) का इस्तेमाल करें और 5 रुपये का एक छोटा सी फीस पे कर दें। इस तरह आपको लंबी लाइनों में इंतजार करने की जरूरत नहीं होगी।
IRCTC और DMRC ने साइन किया एमओयू
एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि डीएमआरसी सेवाओं (DMRC Service) का इस्तेमाल करने वाले यात्री अब आईआरसीटीसी ऐप के माध्यम से मेट्रो क्यूआर कोड टिकट सिक्योर कर सकते हैं। बयान में कहा गया है कि एक रणनीतिक गठबंधन के तहत आईआरसीटीसी और दिल्ली डीएमआरसी यात्रियों के लिए सर्विस को बेहतर करने के लिए ये कदम उठया है। आईआरसीटीसी पोर्टल का इस्तेमाल करके डीएमआरसी सर्विस के लिए क्यूआर कोड-आधारित टिकटिंग शुरू करना है। ये 'वन इंडिया-वन' के तहत किया जा रहा है। एक भारत-एक टिकट पहल के तहत यात्रियों के लिए सुविधा और यात्रा में आसानी बढ़ाने के लिए IRCTC और DMRC के बीच एमओयू साइन किया गया है।
दिल्ली मेट्रो ने पिंक लाइन के यात्रियों के लिए एक अपडेट भी शेयर किया है। खासकर उन लोगों के लिए जो अक्सर सरोजिनी नगर मेट्रो स्टेशन का इस्तेमाल करते हैं। डीएमआरसी ने एंट्री और एग्जिट प्वाइंट में बदलाव किया है। खासकर वीकेंड पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को संभालने के लिए स्टेशन पर एक्स्ट्रा एंट्री और एग्जिट गेट बनाए गए हैं। इससे यात्रियों का लाइन में लगने वाला समय कम हो जाएगा।