Get App

Gold Price on Dhanteras: धनतेरस पर सोने के भाव पड़े नरम, चांदी भी लगातार तीसरे दिन धड़ाम, चेक करें लेटेस्ट रेट

Gold Rate Today In India on Dhanteras 2025: पिछले कुछ समय से सोने-चांदी की कीमतों में भारी तेजी दिखी। वहीं अब इनके भाव थोड़े नरम पड़ रहे हैं। आज की बात करें तो एक तरफ चांदी के भाव आज लगातार तीसरे दिन टूटे हैं तो दूसरी तरफ गोल्ड के भाव भी आज चांदी की चाल चलते हुए नरम पड़े। चूंकि आज धनतेरस है और इस मौके पर गोल्ड-सिल्वर को खरीदने की परंपरा रही है तो खरीदारी पर निकलने से पहले चेक करें लेटेस्ट रेट

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Oct 18, 2025 पर 12:06 PM
Gold Price on Dhanteras: धनतेरस पर सोने के भाव पड़े नरम, चांदी भी लगातार तीसरे दिन धड़ाम, चेक करें लेटेस्ट रेट
Gold-Silver Rate Today In India: राजधानी दिल्ली में गोल्ड आज सस्ता हुआ है तो चांदी भी लगातार तीसरे दिन फीकी पड़ी है।

Gold Rate Today In India on Dhanteras 2025: धनतेरस के मौके पर सोने-चांदी को खरीदने की परंपरा रही है। आज इनकी कीमतों में बड़ा बदलाव हुआ है। एक तरफ चांदी लगातार तीसरे दिन आज सस्ती हुई है तो दूसरी तरफ गोल्ड भी आज चांदी की चाल चलते हुए फिसल गया। राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट गोल्ड प्रति दस ग्राम ₹1910 और 22 कैरट गोल्ड ₹1750 सस्ता हुआ है। एक दिन पहले इनकी चमक बढ़ी थी और 22 कैरट गोल्ड प्रति 10 ग्राम ₹3050 तो 24 कैरट गोल्ड ₹3330 महंगा हुआ था। अब चांदी की बात करें तो एक किलो चांदी दिल्ली में लगातार तीसरे दिन सस्ती हुई है। लगातार तीन दिनों की तेजी के बाद आज लगातार तीसरे दिन चांदी की चमक फीकी पड़ी है।

सिटीवाइज गोल्ड के भाव

देश के 10 बड़े शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं...

चारों बड़े महानगरों में सोने का भाव

सब समाचार

+ और भी पढ़ें