Dhanteras 2025: धनतेरस का दिन दिवाली की शुरुआत माना जाता है। धनतेरस का दिन धन, स्वास्थ्य और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। साल 2025 में धनतेरस कल 18 अक्टूबर शनिवार को मनाई जाएगी। इस दिन लोग सोना, चांदी, बर्तन या अन्य कीमती सामान खरीदते हैं क्योंकि इसे शुभ निवेश और लक्ष्मी कृपा का दिन माना जाता है। धनतेरस से एक दिन पहले आज 17 अक्टूबर को सोने-चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई है। धनतेरस से पहले चांदी में करीब 4,000 रुपये प्रति किलो की कमी आई है।
देश के बड़े शहरों में चांदी का भाव
दिल्ली में चांदी का भाव 1,85,000 रुपये प्रति किलो और चेन्नई में 2,03,000 रुपये प्रति किलो है। दोनों शहरों में लगभग 18,000 रुपये का फर्क है। त्योहार से पहले कीमतों में यह गिरावट खरीदारी का अच्छा मौका मानी जा रही है क्योंकि इससे धनतरेस के दिन चांदी खरीदते समय लोगों को कीमतों में थोड़ी राहत जरूर मिलेगी।
क्यों मनाई जाती है धनतेरस?
धार्मिक मान्यता के अनुसार धनतेरस के दिन समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। वे आयुर्वेद और स्वास्थ्य के देवता माने जाते हैं। इसी दिन देवी लक्ष्मी भी प्रकट हुई था। इसलिए इस दिन खरीदारी को सिर्फ आर्थिक ट्रांजेक्शन नहीं, बल्कि देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त करने का माध्यम माना जाता है। लोग विश्वास करते हैं कि इस दिन खरीदी गई चीज घर में स्थायी समृद्धि और शुभ ऊर्जा लाती है।
धनतरेस पर कब है सोना-चांदी खरीदने का शुभ समय
पंचांग के अनुसार, धनतेरस की त्रयोदशी तिथि 18 अक्टूबर को दोपहर से शुरू होकर 19 अक्टूबर की दोपहर तक रहेगी। लेकिन खरीदारी और पूजा का सबसे शुभ समय प्रदोष काल के दौरान है, जो शाम 5:48 बजे से रात 8:19 बजे तक रहेगा।
इस पीरियड में वृषभ लग्न (Vrishabha Lagna) का समय शाम 7:15 बजे से रात 9:11 बजे तक सबसे शुभ माना गया है। इस बीच लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त 7:15 बजे से 8:19 बजे तक है। इस समय देवी लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि की आराधना विशेष फलदायी मानी जाती है।
अमृत काल में खरीदारी सबसे शुभ
जो लोग सुबह के समय खरीदारी करना चाहते हैं, उनके लिए भी एक शुभ समय रहेगा। अमृत काल, जो अत्यंत मंगलकारी माना जाता है, 18 अक्टूबर को सुबह 8:50 बजे से 10:33 बजे तक रहेगा। इस पीरियड में सोना, चांदी या अन्य कीमती वस्तुएं खरीदना लंबे समय में समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है।
1 किलोग्राम चांदी का रेट - गुरुवार 16 अक्टूबर 2015