Get App

धनतेरस पर गोल्ड खरीदते वक्त शुद्धता का रखें खास ध्यान, ऐसे समझ सकते हैं प्योर गोल्ड का मतलब क्या है

आम तौर पर धनतेरस के दिन लोग गोल्ड ज्वैलरी या गोल्ड कॉइन खरीदते हैं। कुछ लोग गोल्ड बिस्कुट भी खरीदते हैं। गोल्ड ज्वैलरी आम तौर पर 22 कैरेट गोल्ड की होती है। उधर, गोल्ड कॉइन या बिस्कुट 24 कैरेट गोल्ड या 999.9 फाइननेस का हो सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 28, 2024 पर 5:26 PM
धनतेरस पर गोल्ड खरीदते वक्त शुद्धता का रखें खास ध्यान, ऐसे समझ सकते हैं प्योर गोल्ड का मतलब क्या है
24 कैरेट गोल्ड को सबसे प्योर माना जाता है। इस गोल्ड की फाइननेस 999.9 होती है।

धनतेरस पर आप गोल्ड ज्वैलरी खरीदने जा रहे हैं? हां तो कल यानी 29 अक्टूबर को गोल्ड खरीदने में आपको काफी सावधान रहना होगा। इसकी वजह यह है कि धनतेरस के दिन ज्वैलर्स की दुकान या शोरूम में काफी भीड़ होती है। सेल्समैन पर काम का दबाव बढ़ जाता है। सेल्समैन की छोटी सी गलती आपकी जेब पर भारी पड़ सकती है। सबसे ज्यादा गलती गोल्ड की क्वालिटी के मामले में होती है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

गोल्ड कॉइन और गोल्ड ज्वैलरी की प्योरिटी में अंतर

आम तौर पर धनतेरस के दिन लोग गोल्ड ज्वैलरी या गोल्ड कॉइन खरीदते हैं। कुछ लोग गोल्ड बिस्कुट भी खरीदते हैं। गोल्ड ज्वैलरी आम तौर पर 22 कैरेट गोल्ड की होती है। उधर, गोल्ड कॉइन या बिस्कुट 24 कैरेट गोल्ड या 999.9 फाइननेस का हो सकता है। आपके लिए कैरेट और फाइननेस के बारे में ठीक तरह से समझ लेना जरूरी है। दरअसल, सोने की शुद्धता की माप कैरेट और फाइननेस से होती है। आपने 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट गोल्ड के बारे में जरूर सुना होगा। गोल्ड ज्वैलरी जितने ज्यादा कैरेट की होगी, उसकी कीमत उतनी ज्यादा होगी। इसी तरह वह जितने कम कैरेट की होगी, उसकी कीमत उतनी कम होगी।

प्योर गोल्ड का मतलब क्या है?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें