Diwali bank holidays 2023: इन राज्यों में दिवाली के कारण 6 दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक लिस्ट

Diwali bank holidays 2023: धनतेरस से शुरू होकर 15 नवंबर को भाई दूज के साथ समाप्त होने वाले दिवाली के पांच दिन के त्योहार के दौरान 10 नवंबर को पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे। इस साल दिवाली का त्योहार 12 नवंबर रविवार को पूरे देश में मनाया जाएगा

अपडेटेड Nov 09, 2023 पर 11:13 AM
Bank Holiday: दिवाली के कारण 6 दिन बंद रहेंगे बैंक।

Diwali bank holidays 2023: धनतेरस से शुरू होकर 15 नवंबर को भाई दूज के साथ समाप्त होने वाले दिवाली के पांच दिन के त्योहार के दौरान 10 नवंबर को पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे। इस साल दिवाली का त्योहार 12 नवंबर रविवार को पूरे देश में मनाया जाएगा। धनतेरस, त्योहार का पहला दिन, वह दिन है जब हिंदू धन और समृद्धि की देवी लक्ष्मी की पूजा करते हैं। इसे कीमती मेटल जैसे सोना और चांदी और बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि ये सौभाग्य लाते हैं। इस दौरान बैंक भी बंद रहेंगे। यहां आपको बता रहे हैं कि दिवाली वाले हफ्ते में कब-कब बैंक बंद रहेंगे।

दिवाली पर बैंक हॉलिडे 2023

10 नवंबर (शुक्रवार): वांगला महोत्सव - मेघालय।


11 नवंबर (दूसरा शनिवार) – छोटरी दिवाली

12 नवंबर (रविवार) - दिवाली

13 नवंबर (सोमवार): गोवर्धन पूजा - त्रिपुरा, उत्तराखंड, सिक्किम, मणिपुर, राजस्थान, यूपी और महाराष्ट्र।

14 नवंबर (मंगलवार): दिवाली - गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक और सिक्किम।

15 नवंबर, 2023 (बुधवार): भाईदूज - सिक्किम, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, बंगाल और हिमाचल प्रदेश।

नवंबर 2023 में छुट्टियों की पूरी लिस्ट

20 नवंबर (सोमवार)- छठ (सुबह का अर्घ्य)। बिहार और राजस्थान में बैंक बंद रहेंगे।

23 नवंबर (मंगलवार)- सेंग कुत्सनेम/ईगास-बग्वाल। उत्तराखंड और सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे।

27 नवंबर (सोमवार)- गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा/रहस पूर्णिमा। त्रिपुरा, मिजोरम, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उड़ीसा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, हैदराबाद - तेलंगाना, राजस्थान, जम्मू, उत्तर प्रदेश, बंगाल, महाराष्ट्र, नई दिल्ली, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद हैं।

30 नवंबर (गुरुवार)- कनकदास जयंती। कर्नाटक में बैंक बंद रहेंगे।

हर राज्य में एक साथ बंद नहीं होते बैंक

भारतीय रिजर्व बैंक हर कैलेंडर वर्ष में बैंकों की छुट्टियों की सूची जारी करता है। यहां आपके लिए यह जान लेना जरूरी है कि पूरे देश के बैंक बंद नहीं होते हैं। RBI की ओर से जारी हॉलीडे लिस्‍ट में से कई छुट्टियां राष्‍ट्रीय स्‍तर की होती हैं। वहीं कुछ स्थानीय स्तर की होती हैं। ऐसे में यह जरूरी नहीं है कि जिस दिन पंजाब में बैंक बंद हो उस दिन महाराष्‍ट्र में भी बैंको में कामकाज न हो।

अच्छे Q2 नतीजों से उछला Lupin का शेयर, हिट किया 52 वीक का हाई

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।