Get App

Gold Exchange: पुराने गहने के बदले ले रहे नई ज्वेलरी? जानिए क्या आपके सोने का सही दाम मिल रहा

Gold Exchange: दिवाली पर पुरानी ज्वेलरी बदलकर नए गहने खरीदने की तैयारी है? जरा ठहरिए! सोने की शुद्धता, वजन और कटौती आपके एक्सचेंज की रकम बदल सकती है। जानिए छह जरूरी बातें, जिनसे पुराने सोने का सही दाम पाने में मदद मिलेगी।

Suneel Kumarअपडेटेड Nov 08, 2026 पर 11:14 AM
Gold Exchange: पुराने गहने के बदले ले रहे नई ज्वेलरी? जानिए क्या आपके सोने का सही दाम मिल रहा
पुराने सोने की अच्छी कीमत मिलने का मतलब यह नहीं कि नया गहना सस्ता पड़ेगा।

Gold Exchange: त्योहारी सीजन में सोने के गहने खरीदना शुभ माना जाता है। कई लोग इस मौके पर पुरानी ज्वेलरी बदलकर नए डिजाइन के गहने खरीदते हैं। इससे पूरी रकम जेब से खर्च नहीं करनी पड़ती।

हालांकि, पुराना सोना बदलने पर उसकी पूरी बाजार कीमत मिलना जरूरी नहीं है। ज्वेलर सोने की शुद्धता, वजन और कई तरह की कटौती के आधार पर कीमत तय करता है। ऐसे में पुरानी ज्वेलरी एक्सचेंज करने से पहले इन 6 बातों का ध्यान रखें।

1. सोने की शुद्धता की जांच कराएं

सबसे पहले पुरानी ज्वेलरी की शुद्धता चेक कराएं। ज्वेलर से कहें कि वह आपके सामने सोने की जांच करे। सिर्फ पुराने बिल या दुकानदार की बात पर भरोसा न करें। अगर गहने पर BIS हॉलमार्क है, तो उसका HUID नंबर BIS Care ऐप पर चेक कर सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें