10 दिनों में निपटा लें Dmat और ट्रेडिंग अकाउंट से जुड़ा ये काम, वरना 3 अप्रैल को नहीं खरीद-बेच पाएंगे शेयर

Dmat & Trading Account: यदि आपने अपने डीमैट खाते में कोई नॉमिनी नहीं जोड़ा है, तो आप ये काम 31 मार्च से पहले जरूर कर लें। अगर आपने अपने डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंट में अगले 10 दिनों में नॉमिनी को नहीं जोड़ा तो आपका Dmat अकाउंट फ्रोजन हो जाएगा। आप अपने डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंट में शेयर खरीदने और बेचने का काम नहीं कर पाएंगे

अपडेटेड Mar 21, 2023 पर 7:18 PM
डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंट में अगले 10 दिनों में नॉमिनी को नहीं जोड़ा तो आपका Dmat अकाउंट फ्रोजन हो जाएगा।

Dmat & Trading Account: यदि आपने अपने डीमैट खाते में कोई नॉमिनी नहीं जोड़ा है, तो आप ये काम 31 मार्च से पहले जरूर कर लें। अगर आपने अपने डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंट में अगले 10 दिनों में नॉमिनी को नहीं जोड़ा तो आपका Dmat अकाउंट फ्रोजन हो जाएगा। आप अपने डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंट में शेयर खरीदने और बेचने का काम नहीं कर पाएंगे। डीमैट अकाउंट में नॉमिनी फाइन करने की डेडलाइन पहने मार्च 2022 थी, लेकिन बाद में भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने इस डेडलाइन को बढ़ा दिया था।

बढ़ाई गई थी डेडलाइन

हालांकि, समय सीमा बढ़ाने का फैसला अलग-अलग स्टेकहोल्डर्स से बात करके और फीडबैक के बाद ही किया गया था। जुलाई 2021 में सेबी ने सभी मौजूदा ट्रेडिंग और डीमैट खाताधारकों को नामांकन का ऑप्शन देने के लिए कहा था। जिन निवेशकों ने जुलाई 2021 में जारी सर्कुलर से पहले ही नॉमिनी की जानकारी दे दी थी, उनके लिए नॉमिनी का नाम फिर से फाइल करना ऑप्शनल है।


अगले 10 दिन में निपटा लें अपना ये काम

अभी तक जिन निवेशकों ने नॉमिनी का नाम नहीं दिया है वह तुरंत नॉमिनी का नाम फाइल कर दें क्योंकि आपके पास 10 दिन का ही समय बचा है। जिन निवेशकों का खात स्टॉक ब्रोकर के साथ खुला हुआ है, वह 2-फैक्टर ऑथेंटिकेशन के जरिये नॉमिनी फाइल कर सकते हैं। ज्यादातर सभी स्टॉक ब्रोकर इसकी सर्विस दे रहे हैं। नाबालिग नॉमिनी के लिए अभिभावक का मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और आईडी देनी होगी।

ये हैं नियम

नया ट्रेडिंग और डीमैट खाता खोलने के इच्छुक नए निवेशकों एक डिक्लेरेशन फॉर्म के जरिये नॉमिनी फाइल कर सकते हैं। होगा। इसके अलावा, ट्रेडिंग और डीमैट खातों के लिए नॉमिनी फाइल करने के लिए किसी भी गवाह की जरूरत नहीं होगी, अगर फॉर्म अकाउंट होल्डर स्वयं साइन करता है।। ई-साइन सर्विस का इस्तेमाल करके ऑनलाइन जमा किये गए नॉमिनी के लिए भी गवाह की आवश्यकता नहीं होगी। हालांकि, यदि खाताधारक हस्ताक्षर के बजाय अंगूठे के निशान का उपयोग करता है, तो फॉर्म पर एक गवाह के साइन जरूरी होंगे।

डीमैट अकाउंट नॉमिनी इस तरीके से जोड़ें

स्टेप 1: अपने डीमैट अकाउंट में लॉगइन करें।

स्टेप 2: प्रोफाइल सेगमेंट के तहत 'माई नॉमिनी' पर नेविगेट करें, जो नॉमिनी पेज के लिए रीडायरेक्ट करेगा।

स्टेप 3: 'एड नॉमिनी' या 'ऑप्ट-आउट' चुनें।

स्टेप 4: नॉमिनी की जानकारी भरें और आईडी प्रूफ अपलोड करें।

स्टेप 5: जरूरी डॉक्यूमेंट देने के बाद नॉमिनी को कितना हिस्सा मिलना चाहिए, आप ये भी डाल सकते हैं।

स्टेप 6: आधार ओटीपी के साथ डॉक्यूमेंट पर ई-साइन करें। आपकी एप्लिकेशन सबमिट हो जाएगी। आपके डीमैट अकाउंट में नॉमिनी का नाम 24 से 48 घंटे में एड हो जाएगा।

Multibagger Stock: बहुत मिठास है इस शुगर स्टॉक में, शेयर रॉकेट तो हैं ही, हर साल डिविडेंड भी दे रही, अब फिर हुआ ऐलान

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।