Demat Account: डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंटहोल्डर्स के लिए बड़ी खबर है। डीमैट अकाउंट में नॉमिनी फाइल करने की डेडलाइन बढ़ गई है। अब नई डेडलाइन 30 सितंबर 2023 है। अभी तक ये डेलाइन 31 मार्च 2023 थी जिसे आगे बढ़ा दिया गया है। CNBC-TV18 के मुताबिक ऐसा ही फैसला म्यूचुअल फंड्स के लिए भी किया जा सकता है। अभी म्यूचुअल फंड में नॉमिनी फाइल करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2023 है।
सेबी ने कहा कि स्टेकहोल्डर्स से बात करके ही नॉमिनी फाइल करने की डेडलाइन को 30 सितंबर 2023 तक बढ़ा दी गई है। अभी तक इसकी डेडलाइन 31 मार्च 2023 थी, जिसे आगे बढ़ा दिया गया है। ये फैसला भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने लिया है। सेबी ने सभी डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंट होल्डर्स के लिए नॉमिनी रखना अनिवार्य कर दिया है। अब अगर निवेशक 30 सितंबर 2023 तक नामांकन नहीं जोड़ते हैं तो उनका डीमैट अकाउंट फ्रीज हो जाएगा।
डीमैट अकाउंट नॉमिनी इस तरीके से जोड़ सकते हैं..
अभी तक जिन निवेशकों ने नॉमिनी का नाम नहीं दिया है वह नॉमिनी का नाम इस तरीके से फाइल कर दें।
स्टेप 1: अपने डीमैट अकाउंट में लॉगइन करें।
स्टेप 2: प्रोफाइल सेगमेंट के तहत 'माई नॉमिनी' पर नेविगेट करें, जो नॉमिनी पेज के लिए रीडायरेक्ट करेगा।
स्टेप 3: 'एड नॉमिनी' या 'ऑप्ट-आउट' चुनें।
स्टेप 4: नॉमिनी की जानकारी भरें और आईडी प्रूफ अपलोड करें।
स्टेप 5: जरूरी डॉक्यूमेंट देने के बाद नॉमिनी को कितना हिस्सा मिलना चाहिए, आप ये भी डाल सकते हैं।
स्टेप 6: आधार ओटीपी के साथ डॉक्यूमेंट पर ई-साइन करें। आपकी एप्लिकेशन सबमिट हो जाएगी। आपके डीमैट अकाउंट में नॉमिनी का नाम 24 से 48 घंटे में एड हो जाएगा।