FD में पैसा लगाने का प्लान? ये बैंक दे रहे हैं सबसे ज्यादा ब्याज, निवेश से पहले जरूर देखें पूरी लिस्ट

Fixed Deposit: अगर आप अपने पैसे को सुरक्षित जगह निवेश करना चाहते हैं और साथ ही तय रिटर्न भी पाना चाहते हैं, तो फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) एक अच्छा विकल्प हो सकता है। हाल के दिनों में बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ने के बीच कई लोग FD की ओर रुख कर रहे हैं

अपडेटेड May 29, 2026 पर 3:09 PM
Story continues below Advertisement
कुछ बैंक इस समय FD पर 8% से ज्यादा ब्याज भी दे रहे हैं।

Fixed Deposit: अगर आप अपने पैसे को सुरक्षित जगह निवेश करना चाहते हैं और साथ ही तय रिटर्न भी पाना चाहते हैं, तो फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) एक अच्छा विकल्प हो सकता है। हाल के दिनों में बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ने के बीच कई लोग FD की ओर रुख कर रहे हैं। खास बात यह है कि कुछ बैंक इस समय FD पर 8% से ज्यादा ब्याज भी दे रहे हैं। ऐसे में निवेश करने से पहले यह जान लेना जरूरी है कि कौन-सा बैंक सबसे बेहतर ब्याज दर ऑफर कर रहा है।

स्मॉल फाइनेंस बैंकों का FD पर इंटरेस्ट रेट

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक – 8.10% तक ब्याज

उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक – 8.10% तक ब्याज


जना स्मॉल फाइनेंस बैंक – 8.11% तक ब्याज

शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक – 7.80% तक ब्याज

ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक – 7.75% तक ब्याज

स्लाइस स्मॉल फाइनेंस बैंक – 7.75% तक ब्याज

प्राइवेट सेक्टर बैंकों का एफडी पर इंटरेस्ट रेट

एसबीएम बैंक इंडिया – 7.30% तक ब्याज

सीएसबी बैंक – 7.35% तक ब्याज

बंधन बैंक – 7.25% तक ब्याज

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक – 7.25% तक ब्याज

डीसीबी बैंक – 7.25% तक ब्याज

आरबीएल बैंक – 7.20% तक ब्याज

सरकारी बैंकों का इंटरेस्ट रेट

पंजाब एंड सिंध बैंक – 6.75% तक ब्याज

बैंक ऑफ इंडिया – 6.70% तक ब्याज

बैंक ऑफ महाराष्ट्र – 6.65% तक ब्याज

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया – 6.65% तक ब्याज

इंडियन बैंक – 6.60% तक ब्याज

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) – 6.60% तक ब्याज

विदेशी बैंकों का इंटरेस्ट रेट

डॉयचे बैंक – 7.00% तक ब्याज

स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक – 6.60% तक ब्याज

एचएसबीसी बैंक – 5.50% तक ब्याज

सिर्फ ब्याज देखकर न करें निवेश

FD चुनते समय सिर्फ ज्यादा ब्याज दर पर ध्यान नहीं देना चाहिए। बैंक की विश्वसनीयता, पैसे की सुरक्षा, समय से पहले FD तोड़ने पर लगने वाला जुर्माना और आपकी कैश की जरूरतों को भी ध्यान में रखना जरूरी है। अगर आप ज्यादा रिटर्न चाहते हैं तो स्मॉल फाइनेंस बैंक बेहतर विकल्प हो सकते हैं। वहीं जिन लोगों की प्राथमिकता सुरक्षा है, वे सरकारी या बड़े प्राइवेट बैंकों की FD चुन सकते हैं। निवेश करने से पहले अलग-अलग बैंकों की ब्याज दरों और नियमों की तुलना करना हमेशा फायदेमंद रहता है।

ITR नहीं भरा तो भी मिलेगा TDS का फायदा! टैक्स ट्रिब्यूनल ने टैक्सपेयर्स को दी बड़ी राहत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।