आप एक बार में 2000 रुपये के सभी नोट डिपॉजिट करना चाहते हैं? जानिए कितना लगेगा चार्ज

आपको यह ध्यान में रखना होगा कि अगर आपका बैंक ट्रांजेक्शन की एक लिमिट के बाद चार्ज लगाता है तो आपको 2000 रुपये के नोट अपने अकाउंट में डिपॉजिट करने के लिए सर्विस चार्ज चुकाना पड़ सकता है

अपडेटेड May 22, 2023 पर 6:56 PM
यह सुविधा 23 मई से सभी बैंकों की ब्रांच में शुरू हो जाएगी। यह सुविधा 30 सितंबर तक रहेगी।

RBI के 2000 रुपये के नोट पर हालिया फैसले से उन लोगों के लिए दिक्कत पैदा हो गई है, जिनके पास बड़ी संख्या में ऐसे नोट हैं। कई लोगों ने इमर्जेंसी इस्तेमाल के लिए घर में जो पैसे रखे थे, वे 2000 रुपये के नोट के रूप में हैं। ये लोग इन नोट्स को अपने बैंक अकाउंट में डिपॉजिट करना चाहते हैं। RBI ने कहा है कि 2000 रुपये के नोट को दूसरे नोट से बदलने पर किसी तरह की एक्स्ट्रा कॉस्ट नहीं आएगी। लेकिन, केंद्रीय बैंक ने यह साफ किया है कि अकाउंट में डिपॉजिट से जुड़े जो सामान्य नियम हैं, वे लागू होंगे।

कई बैंक लगाते हैं सर्विस चार्ज

दरअसल, कई बैंक कैश ट्रांजेक्शन यानी डिपॉजिट या विड्रॉल पर सर्विस चार्ज लगाते हैं। यह चार्ज तब लगाया जाता है जब अमाउंट तय सीमा से ज्यादा हो जाता है। इसलिए अगर कोई व्यक्ति बड़ी संख्या में 2000 रुपये के नोट अपने अकाउंट में डिपॉजिट करता है तो उसे यह चार्ज चुकाना पड़ सकता है। RBI ने 19 अप्रैल को इस बारे में ऐलान किया था। उसने कहा था कि 2000 रुपये के नोट सर्कुलेशन से वापस ले लिए जाएंगे।


यह भी पढ़ें : इंडिया FY26 तक फिस्कल डेफिसिट का 4.5% टारगेट हासिल कर लेगा, Fitch के एनालिस्ट ने जताई उम्मीद

RBI ने कहा चिंता करने की जरूरत नहीं 

RBI ने लोगों को किसी तरह की चिंता नहीं करने को कहा है। उसने कहा है कि लोग अपने बैंक अकाउंट में 2000 रुपये के नोट डिपॉजिट कर सकते हैं। जो लोग बैंक अकाउंट में इसे डिपॉजिट नहीं करना चाहते वे बैकं की किसी ब्रांच में जाकर इसे एक्सचेज कर सकते हैं। यह सुविधा 23 मई से सभी बैंकों की ब्रांच में शुरू हो जाएगी। यह सुविधा 30 सितंबर तक रहेगी।

RBI ने क्या कहा है?

एक्सपर्ट्स का कहना है कि RBI के सर्कुलर में कहा गया है कि 2000 रुपये के नोट सामान्य तरीके से बैंक में जमा कराए जा सकते हैं। इसके लिए किसी तरह का प्रतिबंध नहीं है। नो योर कस्टमर (KYC) के मानकों को पूरा करना होगा। साथ ही बैंकों को कैश ट्रांजेक्शन रिपोर्टिंग (CTR) नियम का भी पालन करना होगा। जिन मामलों में Suspicious Transaction Reporting (STR) जरूरी होगी, उसका पालन होगा।

इस वजह से लगेगा चार्ज

आपको यह ध्यान में रखना होगा कि अगर आपका बैंक ट्रांजेक्शन की एक लिमिट के बाद चार्ज लगाता है तो आपको 2000 रुपये के नोट अपने अकाउंट में डिपॉजिट करने के लिए सर्विस चार्ज चुकाना पड़ सकता है। SBI की वेबसाइट पर बताया गया है कि एक महीना में तीन कैश डिपॉजिट ट्रांजेक्शन की इजाजत है। इस लिमिट के बाद हर डिपॉजिट पर आपको 50 रुपये और जीएसटी चुकाना होगा।

एचडीएफसी बैंक अपने ग्राहकों को एक महीना में चार डिपॉजिट और विड्रॉल की सुविधा देता है। इसके बाद हर ट्रांजेक्शन पर बैंक 150 रुपये की फीस लगाता है। आप हर महीने 2 लाख रुपये डिपॉजिट कर सकते हैं। इसके बाद आपको प्रति हजार 5 रुपये की फीस चुकानी होगी। इसमें शर्त यह है कि मिनिमम चार्ज 150 रुपये होगा। थर्ड पार्टी कैश ट्रांजेक्शन लिमिट रोजाना 25,000 रुपये है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।