Fixed Deposit FD Interest Rate: सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक (Suryoday Small Finance Bank - SFB) ने ज्यादातर सभी Fixed Deposit पर ब्याज 25 बेसिस प्वाइंट यानी 0.25 फीसदी बढ़ा दिया है। ये सभी नई दरें 2 नवंबर से लागू हो चुकी है। अब ब्याज दरों में रिवीजन के बाद बैंक आम जनता को FD पर 4 प्रतिशत से 8.01 प्रतिशत और सीनियर सिटीजन (Senior Citizen) को 4.50 प्रतिशत से 8.26 प्रतिशत का ब्याज ऑफर कर रहा है। सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक 7 दिनों से लेकर 10 साल तक में मैच्योर होने वाली FD ग्राहकों को दे रहा है। ये नई दरें 2 करोड़ रुपये से कम की FD पर मिलेगी।
999 दिनों की FD पर मिलेगा 8.26 फीसदी ब्याज
आम ग्राहकों को अब 999 दिनों की एफडी पर 8.01 प्रतिशत ब्याज मिल रहा है। वहीं, सीनियर सिटीजन को 8.26 प्रतिशत का ब्याज मिलेगा। ये हैं सूर्योदय बैंक की एफडी पर नई दरें..
7 दिन से 14 दिन: आम जनता के लिए 4.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए 4.50 प्रतिशत
15 दिन से 45 दिन: आम जनता के लिए 4.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए 4.75 प्रतिशत
46 दिन से 90 दिन: आम जनता के लिए 4.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए 5.00 प्रतिशत
91 दिन से 6 महीने: आम जनता के लिए 5.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए 5.50 प्रतिशत
6 महीने से 9 महीने: आम जनता के लिए 5.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए 6.00 प्रतिशत
9 महीने से अधिक से 1 साल से कम: आम जनता के लिए 6.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए 6.50 प्रतिशत
1 साल से 1 साल 6 महीना: आम जनता के लिए 7.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए 7.50 प्रतिशत
1 साल से अधिक 6 महीने से 2 साल तक: आम जनता के लिए 7.51 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए 8.01 प्रतिशत
2 साल से अधिक से 998 दिन तक: आम जनता के लिए 7.51 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए 8.01 प्रतिशत
999 दिन: आम जनता के लिए 8.01 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए 8.26 प्रतिशत
32 महीने 27 दिन से 3 साल: आम जनता के लिए 7.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए 7.75 प्रतिशत
3 साल से अधिक से 5 साल से कम: आम जनता के लिए 6.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए 7.25 प्रतिशत
5 साल: आम जनता के लिए 6.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए 7.25 प्रतिशत
बंधन बैंक दे रहा है 8 फीसदी का ब्याज
अभी हाल में प्राइवेट सेक्टर बैंक एक्सिस बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम की FD पर ब्याज बढ़ाया था। उन्होंने कुछ एफडी पर ब्याज 1.15 फीसदी तक बढ़ा दिया था। वहीं, बंधन बैंक (Bandhan Bank) ग्राहकों को 8 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है। RBI के चार बार रेपो रेट बढ़ाने के बाद ज्यादातर सभी बैंकों ने एफडी पर ब्याज बढ़ाया है।