एडलवाइज एसेट मैनेजमेंट ने एक नया फंड लॉन्च किया है। इसका नाम एडलवाइज बीएसई इंटरनेट इकोनॉमी इंडेक्स फंड है। यह न्यू फंड ऑफर (एनएफओ) ऑनलाइन और डिजिटल स्पेस से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में निवेश करेगा। यह अपने तरह का इंडिया का पहला थिमैटिक या सेक्टोरल फंड है। यह इनवेस्टर्स को इंडिया की तेजी से बढ़ती इंटरनेट इकोनॉमी पर दांव लगाने का मौका देता है। यह एनएफओ निवेश के लिए 25 अप्रैल को खुल गया है। इसमें 9 मई तक इनवेस्ट किया जा सकता है। आइए इसकी खास बातों को जानते हैं।
