Get App

EPF: मैं नौकरी छोड़ने के बारे में सोच रहा हूं, क्या मुझे ईपीएफ में जमा पैसे निकाल लेना चाहिए?

EPF: ईपीएफ में जमा पैसा एंप्लॉयी के रिटायरमेंट प्लानिंग का हिस्सा होता है। इस पैसे पर हर महीने तय रेट से इंटरेस्ट मिलता है, जिससे लंबी अवधि में यह पैसा काफी बढ़ जाता है। नौकरी छोड़ने के बाद भी ईपीएफ अकाउंट में जमा पैसा सुरक्षित रहता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 12, 2026 पर 5:15 PM
EPF: मैं नौकरी छोड़ने के बारे में सोच रहा हूं, क्या मुझे ईपीएफ में जमा पैसे निकाल लेना चाहिए?
ईपीएफ में जमा पैसे पर सालाना 8.25 फीसदी के रेट से इंटरेस्ट मिलता है।

कई लोग कुछ समय के लिए करियर से ब्रेक लेना चाहते हैं। इसकी वजह अलग-अलग हो सकती है। कुछ लोग फ्रीलान्सिंग शुरू करना चाहते है। कुछ अपना बिजनेस स्टार्ट करना चाहते हैं। ऐसे में एक बड़ा सवाल एंप्लॉयी के ईपीएफ में जमा पैसे को लेकर होता है। नौकरी छोड़ते ही ईपीएफ अकाउंट में एंप्लॉयी का पैसा जाना बंद हो जाता है। सवाल है कि क्या एंप्लॉयी को ईपीएफ में जमा पैसा निकाल लेना चाहिए?

क्या ईपीएफ रिटायरमेंट प्लानिंग का हिस्सा है?

एक्सपर्ट्स का कहना है कि कई लोग नौकरी छोड़ने के बाद एक बड़ी गलती करते हैं। वे अपने ईपीएफ में जमा पैसे निकाल लेते हैं। तब वह यह नहीं जानते कि यह गलती लंबी अवधि में उनके लिए बड़े नुकसान का सबब हो सकती है। इसकी एक बड़ी वजह यह है कि ज्यादातर लोग यह नहीं समझते कि ईपीएफ में जमा पैसा आपके लॉन्ग टर्म रिटायरमेंट प्लानिंग का हिस्सा है।

नौकरी छोड़ने पर ईपीएफ पर इंटरेस्ट मिलना बंद हो जाता है?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें