Get App

EPFO 3.0 से रिटायरमेंट प्लानिंग बदल जाएगी! PF क्लेम से पेंशन तक सब होगा आसान, जानिए 7 बड़े बदलाव

EPFO 3.0 के तहत PF से जुड़े कई नियम आसान होने जा रहे हैं। अब क्लेम जल्दी मिलेगा, नौकरी बदलने पर PF ट्रांसफर आसान होगा और पेंशनर्स को भी बड़ी राहत मिलेगी। जानिए 7 बड़े बदलाव जो हर कर्मचारी के जरूरी हैं।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Jul 16, 2026 पर 3:42 PM
EPFO 3.0 से रिटायरमेंट प्लानिंग बदल जाएगी! PF क्लेम से पेंशन तक सब होगा आसान, जानिए 7 बड़े बदलाव
अब EPS पेंशनर्स किसी भी EPFO ऑफिस में लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकेंगे।

EPFO 3.0: अगर आप नौकरी करते हैं और आपका PF कटता है, तो यह खबर आपके काम की है। EPFO 3.0 के आने से PF से जुड़े कई काम पहले से आसान हो जाएंगे। अब क्लेम जल्दी मिलेगा। नौकरी बदलने पर PF ट्रांसफर आसान होगा। पेंशनर्स को भी कम भागदौड़ करनी पड़ेगी।

1. PF क्लेम जल्दी मिलेगा

EPFO 3.0 के तहत योग्य एडवांस PF क्लेम को 3 दिन के भीतर निपटाने का लक्ष्य रखा गया है। सबसे बड़ा बदलाव यह है कि ऑटो-सेटलमेंट की सीमा ₹1 लाख से बढ़ाकर ₹5 लाख कर दी गई है। इससे मेडिकल या दूसरी जरूरत में पैसा जल्दी मिल सकेगा।

2. PF की जानकारी मोबाइल पर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें