Credit Cards

PF का पैसा ATM से निकालने का है इंतजार? साल 2026 से पहले नहीं होगी ये सर्विस शुरू, जानिये कारण

ATM से प्रॉविडेंट फंड का पैसा निकाले जाने की सर्विस दिवाली से शुरू होनी था लेकिन इस सर्विस के शुरू होने में लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। जानिये क्यों हो रही है देरी

अपडेटेड Sep 27, 2025 पर 10:07 AM
Story continues below Advertisement
EPFO: ईपीएफओ काफी समय से अपनी सर्विस को अपग्रेड करने में लगा हुआ है।

EPFO: ईपीएफओ काफी समय से अपनी सर्विस को अपग्रेड करने में लगा हुआ है। ATM से प्रॉविडेंट फंड का पैसा निकाला जाना भी इसी अपग्रेडेशन सिस्टम का पार्ट है। जबसे ऐसी खबरें आई है, तभी से कर्मचारी वर्ग इस सर्विस के शुरू होने का इंतजार कर रहा है। ऐसा माना जा रहा था कि दिवाली तक ये सर्विस शुरू हो सकती है। हालांकि, अब ऐसी रिपोर्ट आ रही हैं कि इसके लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक यह सर्विस जनवरी 2026 से लागू हो सकती है। EPFO 3.0 से कर्मचारियों को बैंक जैसी सर्विस देने का वादा किया जा रहा है। लेकिन ATM से PF निकालने का विकल्प जनवरी 2026 से ही संभव हो पाएगा।

अभी क्यों नहीं मिल रही सर्विस?

इस साल की शुरुआत में केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने EPFO 3.0 लॉन्च करने की घोषणा की थी। इसका मकसद भविष्य निधि संगठन (EPFO) को बैंक जितना आसान बनाना है। सबसे बड़ा प्लस प्वाइंट PF से पैसा निकालने के लिए ATM की सर्विस थी। हालांकि, इस पर अंतिम फैसला EPFO की टॉप संस्था सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) को लेना है। CBT की अगली बैठक अगले महीने के पहले पखवाड़े में होने वाली है। उसी बैठक में इस प्रस्ताव पर चर्चा होगी।


टेक्नोलॉजी तैयार, बस मंजूरी बाकी

खास बात यह है कि इस सर्विस के लिए जरूरी आईटी सिस्टम पहले से तैयार है। अब बैठक में पैसा निकालने के प्रोसेस और ऑपरेशन से जुड़ी बारीकियां तय की जाएंगी। मंजूरी मिलते ही योजना को लागू करने की दिशा में कदम बढ़ेंगे।

EPFO 3.0 से क्या-क्या फायदे होंगे?

क्लेम ऑटोमैटिक सेटलमेंट: PF दावों को बिना मैन्युअल जांच के तुरंत निपटाया जाएगा।

ATM से पैसा निकालना: सदस्य सीधे ATM से PF का कुछ हिस्सा निकाल सकेंगे।

ऑनलाइन सुधार: खाते में नाम, जन्मतिथि जैसी जानकारी बदलना अब ऑनलाइन संभव होगा।

सोशल सिक्योरिटी स्कीम का इंटीग्रेशन: अटल पेंशन योजना और प्रधानमंत्री जीवन बीमा योजना जैसी योजनाओं को भी जोड़ा जाएगा।

सुरक्षा पर जोर: सभी महत्वपूर्ण बदलाव अब OTP ऑथेंटिकेशन के जरिए तुरंत वैरिफाई होंगे।

Bank Holiday: आज शनिवार 27 अगस्त को बंद रहेंगे बैंक? जानिये छठे नवरात्रि पर RBI देता है

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।