सोने की कीमतों में फिर से तेजी आनी शुरू हो गई है। अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की ओर से प्रमुख ब्याज दरों में की गई कटौती से निवेशकों एक बार फिर सोने की ओर रुख करते नजर आ रहे हैं। 29 अक्टूबर को फेड ने 0.25 प्रतिशत का रेट कट किया। ब्याज दरें घटने पर बॉन्ड कम आकर्षक हो जाते हैं, जिससे निवेशक गोल्ड जैसे सेफ एसेट्स में निवेश बढ़ाना पसंद करते हैं। 30 अक्टूबर को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत बढ़कर 122560 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। 22 कैरेट गोल्ड भी चढ़ा है। देश के 10 बड़े शहरों में सोने का लेटेस्ट रेट क्या है, आइए जानते हैं...
दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 122560 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 112360 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 112210 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 122410 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
सोने की तरह ही चांदी के भाव में भी तेजी लौटी है। 30 अक्टूबर को चांदी बढ़कर 152100 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई है। विदेशी बाजारों में चांदी का हाजिर भाव 2.85 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 48.40 डॉलर प्रति औंस हो गया। इससे पहले डॉलर में मजबूती, US-चीन के बीच ट्रेड पर टेंशन में राहत की उम्मीद, फेडरल रिजर्व के फैसले को लेकर निवेशकों के सतर्क रुख और प्रॉफिट बुकिंग से सोने और चांदी की कीमतें गिरी थीं।