4 तरीकों से अपने मोबाइल पर जान सकते हैं EPF का बैलेंस, जानिए तरीका

EPFO: भविष्य निधि योजना अलग-अलग इंडस्ट्री में लगे लोगों के लिए भारत सरकार की तरफ से दी जाने वाली सबसे बड़ी सामाजिक सुरक्षा पहलों में से एक है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) भारत में कर्मचारियों के पीएफ का प्रबंधन करता है। ईपीएफओ उद्योगों और संगठनों में लगे कर्मचारियों के लिए तीन योजनाएं चला रही है

अपडेटेड Feb 07, 2023 पर 7:23 PM
Story continues below Advertisement
इन 4 तरीकों से जान सकते हैं अपने पीएफ का बैलेंस।

EPFO: भविष्य निधि योजना अलग-अलग इंडस्ट्री में लगे लोगों के लिए भारत सरकार की तरफ से दी जाने वाली सबसे बड़ी सामाजिक सुरक्षा पहलों में से एक है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) भारत में कर्मचारियों के पीएफ का प्रबंधन करता है। ईपीएफओ उद्योगों और संगठनों में लगे कर्मचारियों के लिए तीन योजनाएं चला रही है। ईपीएफ योजना 1952, पेंशन योजना 1995 (ईपीएस) और बीमा योजना 1976 (ईडीएलआई) सरकार की तीन योजनाएं हैं जो पीएफ और पेंशन कवरेज के तहत कर्मचारियों को कवर करती हैं। अभी सरकार EPF पर 8.10 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रही है। यहां आपको बता रहे हैं कि आप कैसे अपने मोबाइल ईपीएफ बैलेंस जान सकते हैं।

ऑनलाइन जान सकते हैं पीएफ बैलेंस

गवर्नेंस में डिजिटल तरीकों को अपनाने के साथ कई सर्विस ऑनलाइन मिल रही है। यूजर को किसी भी तरह की जानकारी के लिए ऑफिस नहीं जाना पड़ता। सभी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध है। आप घर बैठे अपने मोबाइ पर भविष्य निधि खाते का बैलेंस चेक कर सकते हैं। सब्सक्राइबर्स ऑनलाइन पीएफ बैलेंस जानने के लिए चार सरल तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं।


1. एसएमएस

यूएएन एक्टिव मेंबर्स अपने रजिस्टर मोबाइल नंबर से 7738299899 पर एसएमएस भेजकर अपना लेटेस्ट पीएफ योगदान और ईपीएफओ के पास अपने बैलेंस को जान सकते हैं। यह सुविधा अंग्रेजी (डिफ़ॉल्ट) और हिंदी, पंजाबी, गुजराती, मराठी, कन्नड़, तेलुगु, तमिल, मलयालम और बंगाली में उपलब्ध है।

2. मिस्ड कॉल

यूएएन पोर्टल पर पंजीकृत सदस्य अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से 9966044425 पर मिस्ड कॉल देकर ईपीएफओ के पास जानकारी ले सकते हैं। दो रिंग के बाद कॉल अपने आप कट जाती है और सदस्य को इस सर्विस का लाभ उठाने के लिए कोई चार्ज नहीं देना होता। यदि सदस्य का यूएएन बैंक खाता संख्या, आधार और पैन में से किसी एक के साथ जुड़ा हुआ है, तो सदस्य को अंतिम योगदान और पीएफ बैलेंस की जानकारी मिल जाएगी।

3. ईपीएफओ पोर्टल

आप ईपीएफओ पोर्टल: epfindia.gov.in पर लॉग इन कर सकते हैं और सदस्य ई-सेवा पोर्टल पर अपने यूएएन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके अपनी पासबुक देख सकते हैं।

4. उमंग पोर्टल

आप उमंग प्लेटफॉर्म पर ईपीएफओ ऐप का इस्तेमाल करके भी अपना बैलेंस चेक कर सकते हैं। उमंग ऐप को गूगल प्ले, ऐप स्टोर और विंडोज स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

Paytm Shares: पेटीएम का दिसंबर तिमाही में घाटा हुआ कम, क्या शेयरों में यहां से वापस लौटेगी चमक?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।